फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A police man arrest for taking bribe in amritsar

चौकी इंचार्ज 25 हजार रिश्वत लेता गिरफ्तार, विजिलेंस ने भिजवाया जेल

Wed, 08 Feb 2017 06:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Wed, 08 Feb 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
A police man arrest for taking bribe in amritsar
रिश्वत - फोटो : Demo Pic
छेहरटा पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई साहिब सिंह को विजिलेंस ने 25 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। साहिब सिंह यह रिश्वत करतार सिंह निवासी गुरुनानक कालोनी (तरनतारन रोड) से ली थी। करतार सिंह ने ही विजिलेंस को सूचना दी थी कि साहिब सिंह उससे रिश्वत मांग रहा था।
विज्ञापन


करतार सिंह का बलवंत सिंह (छेहरटा) के साथ पैसों का लेनदेन था। बलवंत सिंह ने अपना बुलेट करतार सिंह के नाम कर दिया। उधर बलवंत सिंह का अपने साले से भी पैसों का झगड़ा था, बुलेट वह अपने घर ले गया। करतार सिंह सारे मामले में घिर गए। अब पुलिस से न्याय की उम्मीद जगी थी। 
विज्ञापन


करतार सिंह रिपोर्ट लिखवाने के लिए चौकी इंचार्ज साहिब सिंह से मिले। साहिब सिंह ने करतार सिंह को पहले कई चक्कर कटवाने के बाद कहा कि अगर 25 हजार रकम मिलेगी तभी वह बुलेट उन्हें दिलाएगा। करतार सिंह इन्हीं बातों से गुस्से में आकर विजिलेंस दफ्तर गया। बैंक से रिश्वत देने के लिए 25 हजार रुपये निकलवाए तब जाकर विजिलेंस ने साहिब सिंह को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज के पास पहुंचा था झगड़े का मामला

A police man arrest for taking bribe in amritsar
bribe - फोटो : Demo Pic
विजिलेंस अमृतसर रेंज के डीएसपी नवजोत सिंह ने बताया कि करतार सिंह ने शिकायत की थी कि उससे छेहरटा चौकी इंचार्ज साहिब सिंह 25 हजार की रिश्वत मांग रहे हैं। यह रिश्वत उनकी बुलेट छुड़वाने के लिए मांगी गई थी।

उन्होंने बलवंत सिंह से बुलेट खरीदी थी लेकिन बुलेट उन्हें दी नहीं। बुलेट उनके नाम पर है। इसे बलवंत सिंह का एक रिश्तेदार उठाकर ले गया है। मामला गंभीर था। आनन-फानन में विजिलेंस ने टीम तैयार करके करतार सिंह को 25 हजार की नोटों पर केमिकल रंग लगाया गया।

करतार सिंह पुलिस चौकी पहुंचा। चौकी इंचार्ज साहिब सिंह अपनी कुर्सी पर बैठकर जैसे ही रिश्वत के 25 हजार गिनकर जेब में डाला विजिलेंस ने धर दबोचा। विजिलेंस ने मामला दर्ज करके साहिब सिंह को अदालत में पेश किया जहां से उसे अमृतसर सेंट्रल जेल (न्यायिक हिरासत) में भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed