फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Minor girl commits suicide in Firozpur of Punjab

वादा कर प्रेमी ने दिया धोखा...नहीं की शादी, नाराज प्रेमिका ने फांसी लगा दे दी जान

Thu, 10 Jan 2019 07:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 10 Jan 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
A Minor girl commits suicide in Firozpur of Punjab
सांकेतिक तस्वीर

 प्रेम-प्रसंग के बाद शादी रचाने की बात कहकर घर से भगाकर ले गए प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को तलवंडी भाई रेलवे फाटक के पास छोड़ गया। प्यार में धोखा मिलने के बाद प्रेमिका ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उधर, मृतका के पिता के बयान पर थाना तलवंडी भाई पुलिस ने गुरुवार को आरोपी प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है। 

विज्ञापन


मृतका के पिता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी बेटी की आयु 17 साल है। आरोपी दविंदर सिंह गिल निवासी साधु वाला थाना सदर जीरा के साथ बेटी का प्रेम-प्रसंग था। दविंदर शादी रचाने का झांसा देकर उनकी बेटी को घर से भगाकर ले गया था। आरोपी ने बेटी के साथ शादी नहीं की और बेटी को तलवंडी भाई के रेलवे फाटक के पास अकेली छोड़ गया। 
विज्ञापन


किसी तरह पीड़िता अपने घर पहुंची और फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना तलवंडी भाई पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर आरोपी दविंदर सिंह गिल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उक्त मामले की जांच पड़ताल कर रहे लखबीर सिंह के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी को जल्द ही काबू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed