फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Man shot dead in Batala of Punjab

आवाज देकर पशु व्यापारी को बुलाया, मुड़कर जैसे देखा तो बरसा दी गोलियां, दर्दनाक मौत

Tue, 05 Mar 2019 07:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Mar 2019 07:29 PM IST
विज्ञापन
A Man shot dead in Batala of Punjab
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी

बटाला के थाना घुमाण के गांव मधरे में सोमवार देर रात पशु व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि किसी को भी पता नहीं चला कि गोली चलाने वाले कौन थे और वह किस वाहन पर आए और उनकी संख्या क्या था। सूचना मिलने पर मंगलवार सुबह गांव पहुंचे एसएसपी  उपिंदरजीत सिंह घुम्मण और डीएसपी परविंदर कौर ने मामले की जानकारी ली। 

विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में मृतक की पत्नी हरजीत कौर ने बताया कि उसका पति सर्बजीत सिंह उर्फ सब्बा (44) मवेशियों का व्यापारी था और घर-घर दूध सप्लाई करता था। वह सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक पर घर आया था। सर्बजीत सिंह ने गेट खोला तो पीछे से किसी ने उनको आवाज दी। 
विज्ञापन


जैसे ही सर्बजीत ने पीछे मुड़कर देखा तो कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां चला दी। सर्बजीत सिंह की चीखे सुनकर पूरा परिवार बाहर आ गया। परिवार ने देखा कि सर्बजीत सिंह के एक गोली पेट में ,एक छाती में और एक जांघ में लगी थी। सर्बजीत सिंह को बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे अमृतसर रेफर कर दिया। वहां देर रात मौत हो गई। थाना घुमाण के एसएचओ हरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक सर्बजीत सिंह की पत्नी हरजीत कौर के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके मामले की छानबीन की जा रही है। 


गांव काहलवीं के युवकों से हुई थी तकरार
बताया गया कि दो दिन पहले संग के मेले के अवसर पर गांव मधरे की संगत गांव काहलवीं लंगर लेकर गई थी। इस संगत में सर्बजीत सिंह भी था। वहां सर्बजीत की कुछ युवकों से तकरार हो गई थी। उन युवकों ने सर्बजीत को देख लेने की धमकी दी थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि हो सकता है इस हत्या के तार उस तकरार के साथ जुडे़ हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed