{"_id":"5ce443b4bdec2207066ca40f","slug":"a-man-dead-body-found-hanging-in-manimajra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद कमरे से आ रही थी बदबू, दरवाजा तोड़ा तो मच गई अफरा-तफरी, बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बंद कमरे से आ रही थी बदबू, दरवाजा तोड़ा तो मच गई अफरा-तफरी, बुलानी पड़ी पुलिस
Wed, 22 May 2019 12:27 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनीमाजरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनीमाजरा
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 22 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौली कांप्लेक्स स्थित एक मकान के कमरे से मंगलवार शाम तेज बदबू आने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने जब जाकर देखा तो मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद मकान के ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले कैलाश ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौलीजागरां थाना प्रभारी नरेंद्र पटियाल पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तुड़वाया तो अंदर एक युवक फंदे पर लटका हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच-16 भेज दिया। मृतक की पहचान 26 वर्षीय राधेश्याम के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ लेकिन प्राथमिक जांच में पता कि शव दो से तीन दिन पुराना है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों को ढूंढ रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मकान नंबर 3098 में रहने वाले कैलाश ने मंगलवार शाम 6 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि उनके मकान की पहली मंजिल बना कमरा दो दिन से बंद पड़ा है और कमरे में काफी तेज बदबू आ रही है। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा को तोड़ा तो देखा कि अंदर राधेश्याम का शव लोहे की रॉड पर रस्सी के सहारे फंदे पर लटका हुआ था।
विज्ञापन
शव से तेज बदबू उठ रही थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक के बारे में जानकारी ली। पुलिस को पता चला कि राधेश्याम सब्जी बेचने का काम करता था और यहां पर किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। पिछले सप्ताह ही वह अपनी बीवी को मायके छोड़ कर आया था। उसके बाद किसी ने उसे नहीं देखा था।
पुलिस को पता चला कि राजीव कालोनी में उसका भाई भी रहता है। पुलिस मृतक के भाई व रिश्तेदारों को ढूंढने राजीव कालोनी पंचकूला भी गई लेकिन पुलिस को फिलहाल मृतक का कोई रिश्तेदार नहीं मिला है। पुलिस देर शाम तक मृतक के रिश्तेदार या उसके यूपी के घर का पता और उसकी पत्नी आदि का पता लगाने में जुटी हुई थी।