{"_id":"5c7fce94bdec2214435fa76f","slug":"a-man-committed-suicide-in-patiala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लॉट की रजिस्ट्री न होने से आहत दुकानदार ने जहर पीकर जान दी, मामला हुआ दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्लॉट की रजिस्ट्री न होने से आहत दुकानदार ने जहर पीकर जान दी, मामला हुआ दर्ज
Wed, 06 Mar 2019 09:45 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 06 Mar 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बयाना लेकर प्लॉट की रजिस्ट्री न कराने से दुखी होकर एक दुकानदार ने जहर पीकर अपनी जान दे दी। मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सदर पटियाला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई इंद्रजीत सिंह ने बताया कि परमजीत कौर निवासी गांव कौली ने थाना सदर पुलिस को बयान दिया कि उसके पति नरैन सिंह (35) लोहे की अलमारी व ट्रंक वगैरह बनाकर बेचने का काम करते हैं।
विज्ञापन
11 अक्टूबर 2018 को उसके पति ने आरोपी दलजीत सिंह निवासी गांव कौली से एक प्लॉट का सौदा किया था। बयाने के तौर पर नरैन सिंह ने आरोपी दलजीत सिंह को डेढ़ लाख रुपये दिए थे। प्लॉट की रजिस्ट्री की तारीख 30 दिसंबर 2018 तय हुई थी। जब तय तारीख नजदीक आई, तो आरोपी ने नरैन सिंह से एक लाख 20 हजार और लेकर एक नया इकरारनामा कर लिया।
विज्ञापन
जिसके मुताबिक अब प्लॉट की रजिस्ट्री की तारीख 20 अगस्त 2019 तय की गई। इसके बाद जब मृतक ने जमीन पर ईंटें गिराईं तो आरोपी ने उसे रोक दिया। इससे उसे आरोपी की मंशा का अहसास हो गया और तनाव में आकर दुकानदार ने कोई जहरीली दवा पी ली।
विज्ञापन
गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी दलजीत सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।