{"_id":"63a44fedd7678c25c304a0cf","slug":"a-man-commits-suicide-in-patiala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: प्रेमिका ने झूठे केस में फंसाने की धमकी दे मांगे पैसे, परेशान होकर व्यक्ति ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Patiala News: प्रेमिका ने झूठे केस में फंसाने की धमकी दे मांगे पैसे, परेशान होकर व्यक्ति ने की आत्महत्या
Thu, 22 Dec 2022 06:11 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 22 Dec 2022 06:11 PM IST
सार
मानसिक परेशानी के चलते ही मलकीत सिंह ने कोई जहर पीकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी महिला को नामजद कर लिया है लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पटियाला जिले के गांव गोबिंदपुरा पैद के रहने वाले युवक ने प्रेमिका से परेशान होकर आत्महत्या करने कर ली है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। खास बात यह है कि आरोपी महिला मृतक के साले की पत्नी थी जिससे संबंध बनने के बाद दोनों साथ में रहने लगे थे। मृतक की पहचान मलकीत सिंह के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
मृतक के पिता राजवीर सिंह ने पुलिस के पास बयान दिया है कि उसके लड़के के अपने ही साले की पत्नी बलजिंदर कौर के साथ संबंध थे। जब मलकीत सिंह की पत्नी को इस बारे में पता लगा तो दोनों में काफी तकरार हुई। बाद में साल 2017 में दोनों में तलाक भी हो गया। इसके बाद मलकीत सिंह ने अपना सब कुछ बेचकर आरोपी बलजिंदर कौर को पैसे दे दिए।
विज्ञापन
मलकीत सिंह इन दिनों दिहाड़ी करता था लेकिन बलजिंदर कौर उसे और पैसे देने के लिए परेशान करती रहती थी और झूठा केस बनाकर फंसाने की धमकी भी देती थी। इसके चलते मलकीत सिंह काफी परेशान रहने लगा था। मानसिक परेशानी के चलते ही मलकीत सिंह ने कोई जहर पीकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी महिला को नामजद कर लिया है लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन