फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   a kid murder in Ludhiana after Kidnapping

दोपहर को गायब हुआ बच्चा, सुबह दरवाजे पर मिली बोरी, खोलते ही घरवालों के उड़ गए होश

Sun, 07 Oct 2018 06:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Updated Sun, 07 Oct 2018 06:50 PM IST
विज्ञापन
a kid murder in Ludhiana after Kidnapping
सांकेतिक तस्वीर

12 बच्चे दोपहर से लापता बच्चा सुबह चार बजे ऐसी हालत में मिला, जिसे देखकर परिजनों के होश उड़ गए। उन्हें यकीन नहीं था कि जो बोरी उनके दरवाजा में रखी है उसी में उनका बेटा होगा। घटना पंजाब के लुधियाना की है। यहां के जगीरपुर रोड स्थित अमरजीत कालोनी इलाके में शनिवार दोपहर 12 बजे से लापता चल रहे पांच साल के बच्चे अंश की हत्या करने के बाद आरोपी उसके शव को बोरी में बंद कर घर के बाहर ही रख गए। सुबह चार बजे शव रखे जाने का पता चलते ही इलाके में शोर मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना टिब्बा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


थाना टिब्बा के इंचार्ज इंस्पेक्टर मोहम्मद जमील ने बताया कि अंश के पिता दिनेश कनौजिया मजदूरी करते हैं। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। पांच साल का अंश शनिवार दोपहर करीब 12 बजे घर के पास ही खेल रहा था। इसी दौरान उसे किसी ने अगवा कर लिया। परिजनों ने बच्चे के वहां न होने पर उसकी तलाश की, लेकिन किसी को कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


 उन्होंने इसकी शिकायत थाना टिब्बा की पुलिस को भी दी थी। देर रात अज्ञात लोगों ने बच्चे का शव बोरी में बांधकर घर के बाहर ही रख दिया। सुबह चार बजे दिनेश की बेटी उठी तो बोरी देखकर परिजनों को बताया। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आकर बोरी खोली तो उसमें बच्चे का शव था। बच्चे के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक की जांच में पता चला है कि बच्चे की हत्या गला दबा कर की गई है। हत्या किसने और क्यों की है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। वारदात को अंजाम देने वाला बेहद नजदीकी लगता है। जिसे परिजनों के हर पल का पता था। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - मोहम्मद जमील, इंचार्ज, थाना टिब्बा, लुधियाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed