फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A group of artists and fine arts teachers paints special messages on face masks in Chandigarh

चंडीगढ़: कलाकारों की खास पहल, मास्क पर संदेश लिख कोरोना के प्रति कर रहे जागरुक

Tue, 08 Sep 2020 02:46 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 08 Sep 2020 02:46 AM IST
विज्ञापन
A group of artists and fine arts teachers paints special messages on face masks in Chandigarh
chandigarh - फोटो : ANI

चंडीगढ़ में ललित कला की टीचरों और कलाकारों के एक समूह ने खास पहल की है। यह कलाकार कोरोना महामारी के बीच मास्क के जरिए लोगों को जागरुक कर रहे हैं। समूह ने मास्क पर विशेष जागरुकता संदेश लिखा ताकि लोगों को कोरोना वायरस के फैलाव के प्रति जागरुक किया जा सके। ये मास्क देखने में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि चंडीगढ़ में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को चंडीगढ़ में 232 नए मरीजों के मिलने के साथ पॉजिटिव केसों की संख्या 5995 पर पहुंच गई है जबकि 74 मरीजों की मौत हो चुकी है। सोमवार को कोरोना से मरने वालों में धनास निवासी 45 वर्षीय महिला, सेक्टर-43 निवासी 72 साल की वृद्धा और सेक्टर-37 निवासी 50 साल की महिला शामिल हैं। धनास निवासी महिला मधुमेह से पीड़ित थीं। पीजीआई में इलाज के दौरान 5 सितंबर को उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


वहीं सेक्टर-43 निवासी वृद्धा का इलाज मोहाली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उन्होंने सोमवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सेक्टर-37 निवासी महिला को सांस संबंधी समस्या थी। उनका इलाज पीजीआई में चल रहा था। बीते रविवार को सितंबर उनकी मौत हो गई। सोमवार को 295 मरीज डिस्चार्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed