फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Gangster Caught By Police In Punjab's Tarn Taran

गैंगवार का आरोपी गैंगस्टर रोबन काबू, 2018 में एक नागरिक समेत चार की हुई थी मौत

Tue, 27 Aug 2019 08:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 27 Aug 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
A Gangster Caught By Police In Punjab's Tarn Taran
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

वर्ष 2018 में गोइंदवाल साहिब में हुई गैंगवार का आरोपी गैंगस्टर गुर इकबालमीत सिंह उर्फ रोबन पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसे गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

विज्ञापन


2018 में गोइंदवाल साहिब में हुई गैंगवार में तीन गैंगस्टर और एक नागरिक की मृत्यु हो गई थी। एसपी इन्वेस्टिगेशन हरजीत सिंह धालीवाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी गुर इकबालमीत सिंह उर्फ रोबिन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक विदेशी पिस्टल और 24 कारतूस बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर उसका रिमांड ले रही है और जल्द ही इस गैंगस्टर से बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि 27 अगस्त 2018 को गोइंदवाल साहिब में दो गुटों के बीच गैंगवार हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंगवार में गुरजंट सिंह जंटा, अरमानप्रीत सिंह खैरा निवासी खडूर साहिब, साहिलप्रीत सिंह निवासी गांव हंसावाला की मौके पर मौत हो गई थी। स्थानीय निवासी रिक्शा चालक रणबीर सिंह बीरा ने बाद में दम तोड़ दिया था। 

इस गैंगवार को लेकर कोबरा गैंग के मुखी इकबाल सिंह अफरीदी निवासी फतेहाबाद, प्रभजीत सिंह, रूबलजीत सिंह, गुर इकबालमीत सिंह उर्फ रोबन निवासी गांव हंसावाला, गुरसेवक सिंह बंब, परगट सिंह पग्गा निवासी गांव कोटली सरू खां के अलावा अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।


बाद में जालंधर के पास इकबाल सिंह अफरीदी को असलहा समेत गिरफ्तार कर लिया गया था। थाना गोइंदवाल साहिब के प्रभारी बलजिंदर सिंह बाजवा को सूचना मिली कि गैंगस्टर गुर इकबालमीत सिंह उर्फ रोबन इलाके में घूम रहा है, जिसे पुलिस ने दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed