फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A dead body Found At A Village Of kaithal

तीन साल से लापता मुजफ्फनगर के युवक का शव हरियाणा में मिला, जेब में मिले कागजात

Tue, 29 Oct 2019 01:12 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 29 Oct 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
A dead body Found At A Village Of kaithal
प्रतीकात्मक तस्वीर

गांव प्यौदा के खेतों में मुजफ्फरनगर के एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली है। उक्त व्यक्ति की हत्या सीमेंट के पाइप से वार कर होने की आशंका है। पुलिस ने किसान की सूचना पर शव बरामद कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मृतक उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला था और तीन साल से घर से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई हुई थी। एसएचओ का कहना है कि पुलिस शीघ्र ही हत्यारे को काबू कर लेगी। 
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार गांव प्यौदा निवासी मनफूल सिंह ने पुलिस को सूचित किया कि वह करीब साढ़े सात बजे अपने खेत में दिवाली को दीया जलाने गया था। जहां उसके खेत के कोठे का दरवाजा खुला मिला। बाद में उसने देखा तो उस कोठे के पीछे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। उसके सिर के ऊपर सीमेंट के पाइप का टुकड़ा पड़ा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देखने से प्रतीत हो रहा था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने सीमेंट के पाइप को उसके सिर मे मारकर हत्या की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान यूपी के मुजफ्फरनगर के गांव बहेड़ी निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र प्रकाश के रुप में हुई। पुलिस ने इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। 

जहां से परिजनों को सूचित कर शव उन्हें सौंप दिया। एसएचओ तितरम मुकेश ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि मृतक के साथ एक और व्यक्ति था। जिसकी पहचान की जा रही है।


मृतक जितेंद्र तीन साल से घर से लापता था और परिजनों ने मुजफ्फरनगर में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखवाई हुई है। पुलिस पता लगा रही है कि वह कैथल में कहां से आया था और कहां रहता था। शीघ्र ही हत्यारे को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed