फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Cleaner committed suicide in Corporation Bank in sonipat

कार्पोरेशन बैंक में सफाई कर्मी ने की आत्महत्या, भाई की शिकायत पर मैनेजर पर केस दर्ज

Thu, 10 Jan 2019 09:35 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 10 Jan 2019 09:35 AM IST
विज्ञापन
A Cleaner committed suicide in Corporation Bank in sonipat
सांकेतिक तस्वीर

सोनीपत के गोहाना रोड पर बत्रा कॉलोनी के पास स्थित कार्पोरेशन बैंक की शाखा में एक सफाई कर्मी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बैंक के अंदर स्ट्रांग रूम के पास उसका शव फंदे से लटका मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। कर्मी के भाई ने बैंक मैनेजर पर उसके भाई को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बैंक मैनेजर के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


शहर के लाल दरवाजा का रहने वाला भारत उर्फ साजन (30) बत्रा कॉलोनी स्थित कार्पोरेशन बैंक में सफाई कर्मचारी था। वह रोजाना की तरह बुधवार सुबह सफाई करने के लिए बैंक में पहुंचा था। उसने बैंक में सुबह सफाई के बाद स्ट्रांग रूम के पास चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब कर्मी बैंक में पहुंचे तो उन्हें भारत फंदे पर लटका मिला। 

विज्ञापन

A Cleaner committed suicide in Corporation Bank in sonipat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

कर्मचारियों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। भारत के भाई सनम ने बैंक मैनेजर पर भाई को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सनम का आरोप है कि मैनेजर की प्रताड़ना से तंग आकर उसके भाई ने आत्महत्या की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बैंक मैनेजर पर केस दर्ज कर लिया है।  

पत्नी बच्चों को लेकर गई है मायके 
भा
रत अपने परिवार से अलग रहता है। उसकी पत्नी फिलहाल अपने दो बच्चों के साथ मायके गई हुई है। वह अकेला अपने घर में रह रहा था। सुबह वह घर से काम के लिए आया था। उसके बाद उसने यह कदम उठा लिया।

बैंक के सफाईकर्मी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसके भाई ने बैंक मैनेजर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जिस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। -प्रेम प्रकाश, चौकी प्रभारी, गीता भवन।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed