फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A car driver drags a police officer on car's bonnet in Jalandhar

जालंधर में पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास, बोनट पर घसीटा, अमृतसर में तस्कर की टांग पर लगी गोली

Sat, 02 May 2020 07:45 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, जालंधर/अमृतसर (पंजाब)
अमर उजाला, जालंधर/अमृतसर (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 02 May 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
A car driver drags a police officer on car's bonnet in Jalandhar
कार के बोनट पर लटका एएसआई - फोटो : अमर उजाला

शनिवार सुबह 8 बजे मॉडल टाउन इलाके में मिल्क बार चौक पर पुलिस ने नाके पर जब एक कार सवार युवक को रुकने का इशारा किया तो उसने कार की स्पीड बढ़ा दी और एएसआई को कार की बोनट पर करीब 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। पुलिस ने आरोपी युवक और उसके पिता पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने भी ट्वीट कर इस घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि कार चलाने वाले युवक की पहचान अनमोल महमी (20) निवासी नकोदर रोड जालंधर के रूप में हुई है। अनमोल को जब मिल्क बार चौक नाके पर रुकने का इशारा किया गया तो उसने कार की स्पीड तेज कर दी और नाका तोड़ दिया। एएसआई मुल्खराज कूदकर कार के आगे आ गया। 
विज्ञापन


युवक ने एएसआई पर कार चढ़ाने की कोशिश की। लेकिन उसने बोनट के ऊपर छलांग लगा दी। आरोपी कार को तेजी से आगे ले गया और करीब 50 मीटर दूर जाकर कार को रोक लिया। डिवीजन नंबर छह पुलिस ने युवक अनमोल और उसके पिता परमिंदर कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। युवक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी गुरमीत सिंह के मुताबिक, अनमोल के पिता परमिंदर कुमार के नाम पर कार थी। कर्फ्यू लगा होने के बावजूद अनमोल को खरीदारी के लिए कार दे दी। इसलिए इस केस में पिता को भी नामजद किया गया है।
 



 

पुलिस जान हथेली पर रख ड्यूटी कर रही, बदतमीजी बर्दाश्त नहीं

कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर का कहना है कि पुलिस मुलाजिम अपनी जान हथेली पर रखकर सड़कों पर हैं और उनके साथ कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले लोग बदतमीजी करे यह बर्दाश्त से बाहर है।

अमृतसर में तस्कर की टांग पर लगी गोली
पाकिस्तान से पहुंची हेरोइन को सप्लाई करने जा रहे तस्करों व एसटीएफ के बीच झड़प में पैर में गोली लगने से तस्कर संदीप सिंह उर्फ सोनू घायल हो गया। इस दौरान हेरोइन तस्करों ने एसटीएफ अफसरों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। एसटीएफ ने भागने का प्रयास कर रहे एक अन्य तस्कर गुरविंदर को भी गिरफ्तार कर लिया। तस्करों के पास से दो किलो हेरोइन बरामद हुई है।

एसटीएफ के अधिकारियों ने सोनू को गंभीर हालत में श्री गुरु नानक देव जी अस्पताल में दाखिल करवाया है। एसटीएफ ने झड़प के दौरान भागने का प्रयास कर रहे उसके साथी तस्कर गुरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

एसटीएफ के एआईजी रछपाल सिंह ने बताया कि जानकारी मिली थी कि मजीठा के गांव जजेआणि निवासी गुरविंदर सिंह व थाना झब्बाल के गांव कोट धर्म चंद निवासी संदीप सिंह उर्फ सोनू एक स्कॉर्पियो में सवार होकर हेरोइन की सप्लाई के लिए सीमावर्ती कस्बे रमदास से अजनाला आ रहे हैं। 

इसके बाद थानेदार कुलविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, कश्मीर सिंह, दिलबाग सिंह व गुरसेवक सिंह ने गुजरपुरा गांव के नजदीक नाकाबंदी कर दी। डीएसपी वरिंदर महाजन भी नाके में पहुंच गए। एसटीएफ की टीम ने नाके पर जब गाड़ी रोकने का इशारा किया तो तस्करों ने उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की।

इसी तरह एसटीएफ ने दो मामलों में कुल 8 किलो 690 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। कंटीली तार के नजदीक छिपाकर रखी हेरोइन की खेप के मामले में तस्कर कर्म सिंह उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed