फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A building collapses due to Cylinder blast in Ludhiana of Punjab

लुधियाना में सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, दो मंजिला इमारत ढही...ये वजह आई सामने

Thu, 10 Jan 2019 07:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 10 Jan 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
A building collapses due to Cylinder blast in Ludhiana of Punjab
मलबा हटाते लोग

लुधियाना के टिब्बा रोड की मायापुरी गली नंबर पांच में गुरुवार सुबह एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग बुरी तरह फैल गई। इससे घर के अंदर रखा सिलेंडर फट गया। धमाके के बाद वहां भगदड़ मच गई। धमाके की वजह से घर की पहली मंजिल का लेंटर गिर गया।

विज्ञापन


सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पीछे वाली तरफ से पानी डाला। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने जेसीबी मलबा हटाने के लिए मंगवाई तो ऊपर वाला सारा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया।  
विज्ञापन


मायापुरी की गली नंबर पांच में सोमपाल का घर है। वहां मोहम्मद शरीफ परिवार के साथ किराए पर रहता है। वह केले बेचने के साथ ही कपड़े के वेस्ट का भी काम करता है। गुरुवार सुबह मोहम्मद शरीफ परिवार के साथ किसी काम से गया था। दोनों बेटियां घर पर ही थीं। घर के नीचे उन्होंने वेस्ट का गोदाम बना रखा है जबकि परिवार ऊपर रहता है। सुबह घर के बाहर लगी बिजली के तारों से आग निकल रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

A building collapses due to Cylinder blast in Ludhiana of Punjab
लुधियाना में ढही इमारत

इसी दौरान नीचे पड़े कपड़े के वेस्ट के बोरे पर चिंगारी गिरी। देखते ही देखते आग फैल गई। घर पर मौजूद दोनों लड़कियां किसी तरह बाहर आ गईं। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग कम होने की बजाय फैल गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रुप धारण कर लिया।

इसी दौरान फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। घर में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया जिससे घर की छत उड़ गई। सिलेंडर हवा में देख वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच दो मंजिला इमारत धराशायी हो गई। हादसे में आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है।

बेटी का रिश्ता पक्का करने गए थे परिजन 
मोहम्मद शरीफ ने बताया कि उनकी बेटी की शादी अप्रैल में है। रिश्ता पक्का करने के लिए पहले सूट देने का रिवाज है। वह अपनी पत्नी के साथ लड़के वालों के घर सूट देने गए थे। मोहम्मद शरीफ ने बताया कि उनका सारा सामान और घर गिर कर तबाह हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed