फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   8th class girl student sets herself on fire in Ludhiana of Punjab

खौफनाक कदम: अचानक धुआं उठा तो घरवालों ने जाकर देखा, अंदर जल रही थी आठवीं की छात्रा, ये वजह आई सामने

Thu, 07 Apr 2022 08:51 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 07 Apr 2022 08:51 PM IST
सार

एसएचओ जगजीत सिंह ने बताया कि अनामिका पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन का शिकार थी। उसकी दवाई भी चल रही थी। वह पढ़ाई से काफी डरती थी। निजी स्कूल में पढ़ने वाली अनामिका के गुरुवार से आठवीं के बोर्ड पेपर शुरू होना था। वह परेशान थी।

विज्ञापन
8th class girl student sets herself on fire in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीसीएम स्कूल की छात्रा की आत्महत्या मामले को अभी लोग भूले नहीं थे कि गुरुवार को लुधियाना के न्यू शिवपुरी इलाके में रहने वाली एक आठवीं कक्षा की छात्रा अनामिका (15) ने बोर्ड परीक्षा से परेशान होकर आग लगा ली। घटना का पता उस समय चला जब अनामिका के परिजनों को कमरे से धुआं निकलता दिखाई दिया। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो अनामिका जल रही थी। किसी तरह से उन्होंने आग पर काबू पाया गया और पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उसकी डिप्रेशन की दवा चल रही थी और परिजनों से भी सही तरीके से बात नहीं करती थी। सूचना के बाद थाना दरेसी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर परिजनों के हवाले कर दिया है। अनामिका मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर स्थित गांव हरपुर बड़वा की रहने वाली थी। उसके पिता शिव लाल एक फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। 
विज्ञापन


थाना दरेसी के एसएचओ जगजीत सिंह ने बताया कि अनामिका पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन का शिकार थी। उसकी दवाई भी चल रही थी। वह पढ़ाई से काफी डरती थी। निजी स्कूल में पढ़ने वाली अनामिका के गुरुवार से आठवीं के बोर्ड पेपर शुरू होना था। वह परेशान थी। परिवार वालों ने भी उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह परिवार वालों से भी सही तरीके से बात नहीं कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को पिता काम पर गए थे और परिवार बाहर बैठा था। इसी दौरान अनामिका कमरे में गई और उसने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। जब कमरे से धुआं निकला तो परिजन अंदर गए, जहां अनामिका आग की लपटों से घिरी थी। इसके बाद उन्होंने आग पर काबू पाया। एसआई ने बताया कि जांच के बाद परिवार वालों के बयान दर्जकर पोस्टमार्टम कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed