फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   64 years old lady fight with snatchers in panchkula

बहादुरीः स्नैचरों से भिड़ गई 64 साल की बुजुर्ग, चोट लगी पर लॉकेट और बालियां बचा ली

Sat, 10 Mar 2018 03:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 10 Mar 2018 03:59 PM IST
विज्ञापन
64 years old lady fight with snatchers in panchkula
पंचकूला में स्नैचिंग
64 वर्षीय बुजुर्ग स्नैचरों से भिड़ गई। बाइक सवार युवक ने उसकी बाली भी खींचा, लेकिन महिला ने साहस दिखाते हुए लॉकेट और बालियां बचा लीं। हालांकि इस वारदात में हुई खींचतान में कुर्सी पर बैठी महिला गिर पड़ीं। चेन छीनने के दौरान महिला के गले में भी खरोंच आई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एएसपी सहित पुलिस टीम पहुंच गईं। मौके पर छानबीन के बाद पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


सेक्टर 19 में दोपहर बाद करीब 1.15 बजे 64 वर्षीय महिला विजय लक्ष्मी अपने घर के सामने महिलाओं के साथ कुर्सी पर बैठी थीं। इसी दौरान वहां पल्सर सवार दो युवक पहुंचे और उन्होंने बाइक को रोकते हुए महिला से चेन की स्नैचिंग कर ली। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला के कान की बाली भी खींचने की कोशिश की, जिसमें वह चोटिल भी हो गईं। खींचतान में महिला गिर गईं, लेकिन उन्होंने चेन की लॉकेट को बचा लिया। महिला के परिजन ने बताया कि इस घटना के बाद आरोपियों का पीछा भी किया गया, लेकिन बाइक पर सवार दोनों युवक तेज रफ्तार से फरार हो गए।
विज्ञापन


फर्जी नंबर प्लेट का आरोपियों ने किया इस्तेमाल
पूरी वारदात पड़ोस के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। फुटेज में दोनों युवकों के सिर पर हेलमेट हैं। काले रंग की पल्सर पर सवार युवकों ने दोपहर के वक्त गर्मी होने के बावजूद जैकेट पहन रखी थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज हासिल कर, आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं। आरोपियों ने बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई हुई थी, जांच करने पर नंबर प्लेट दूसरे वाहनों का निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में फरार हो गए आरोपी
सेक्टर-19 में जहां यह घटना हुई, वहां से महज चंद कदमों की दूरी पर पंजाब का वधावा नगर है। यहां वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों के लिए बल्टाना और जीरकपुर की तरफ फरार हुए। चौकी इंचार्ज सुशील कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। महिला की बहादुरी से उन्होंने लॉकेट और कान की बाली तो बचा ली, लेकिन उन्हें चोटें आईं। पिछले कुछ महीनों के दौरान पहली बार स्नैचिंग की वारदात हुई है, जिसके आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed