फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   50 Lakh Robbed from ATM Cash Van Officer

बंदूक की नोक पर लूट ले गए 50 लाख

Sat, 10 Jan 2015 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फगवाड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, फगवाड़ा Updated Sat, 10 Jan 2015 09:22 AM IST
विज्ञापन
50 Lakh Robbed from ATM Cash Van Officer

हरगोबिंद नगर में स्टेट बैंक के  एटीएम में कैश डालने आई वैन के अधिकारी से चार लुटेरों ने 50 लाख रुपये लूट लिए। सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कैश डालने वाली एजेंसी के सिक्योरिटी सुपरवाइजर विक्रांत मित्तल ने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर सवा दो बजे दीपक कुमार और अन्य स्टाफ सदस्यों के साथ गाड़ी में हरगोबिंद नगर में माया टावर स्थित स्टेट बैंक के एटीएम में कैश डालने के लिए आए थे। कैश वैन के साथ आया हथियारबंद सुरक्षा कर्मी वैन में ही बैठा था। कै
विज्ञापन


श डालने के बाद शटर उठा कर वे बाहर निकले। दीपक के हाथ में कैश वाला ट्रंक था। तभी एक आदमी वहां पहुंचा और दीपक की कनपटी पर रिवॉल्वर रख कैश वाला ट्रंक लेकर फरार हो गया। ट्रंक में करीब 50 लाख रुपये थे। बाद में पता चला कि लुटेरे के तीन साथी पास ही कार लेकर खड़े थे। लूट के बाद आरोपी उसमें बैठकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के समय एटीएम का गार्ड वीर बहादुर वहां मौजूद था। बता दें कि हरगोबिंद नगर में ही एक माह पहले श्रीराधे डायमंड में रिवॉल्वर दिखाकर चार लुटेरों ने लूटपाट की थी लेकिन पुलिस अब तक उनके बारे में कोई सुराग हासिल नहीं कर सकी है।

लूट को लेकर उठ रहे सवाल

50 Lakh Robbed from ATM Cash Van Officer

- माया टावर भीड़भाड़ वाला इलाका है, फिर भी किसी ने लुटेरों को पकड़ने की कोशिश नहीं की।
- कैश वैन के साथ आया हथियारबंद सुरक्षाकर्मी गाड़ी में क्यों बैठा रहा।
- शटर खुलते ही लुटेरे ने कैश का ट्रंक संभाले युवक की कनपटी पर रिवॉल्वर रख दिया। ऐसा तभी हो सकता है जब आरोपी को जानकारी हो कि शटर खुलते ही पहले कौन निकलेगा और कैश किसके पास है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही वह गिरफ्त में होंगे।
धनप्रीत कौर, एसएसपी फगवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed