फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   4 man did gang rape with married woman in jalandhar, made video

चार युवकों ने फ्लैट में महिला संग किया गैंगरेप, साथ-साथ बनाते रहे वीडियो

Fri, 01 Jul 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार(पंजाब) Updated Fri, 01 Jul 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
4 man did gang rape with married woman in jalandhar, made video
रेप - फोटो : DEMO Pics

विवाहिता से उसके दोस्त और अन्य तीन युवकों ने फ्लैट में गैंगरेप किया। उन्होंने इसका वीडियो भी बना लिया। बाद में आरोपियों ने विवाहिता को कार में डालकर एक जगह फेंक दिया। विवाहिता ने आपबीती पुलिस अधिकारियों को सुनाई। पुलिस ने उसके दोस्त रॉबिन सहित चार युवकों के खिलाफ सामूहिक दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उसकी कुछ समय पहले ही शादी हुई थी लेकिन उसकी दोस्ती राबिन निवासी सूर्या एनक्लेव के साथ हो गई। रॉबिन ने उसकी कुछ आपत्तिजनक फोटो रखी हुई थी। इसके जरिए वह उसको परेशान करता था। वह उसे धमकी देता था कि अगर उसके साथ वह फ्लैट में नहीं गई तो वह फोटो सार्वजनिक कर देगा।
विज्ञापन


दो दिन पहले रॉबिन उसको ज्योति चौक से लेकर सूर्या एनक्लेव ले गया। वहां रॉबिन ने खुद और अपने साथियों के साथ महिला से गैंगरेप किया। साथ ही वीडियो भी बना लिया। उन्होंने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर दी जाएगी। इसके बाद उसको सुनसान स्थान पर फेंक दिया। एसीपी सेंट्रल डीडी शर्मा का कहना है कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग के साथ गैंगरेप, दोनों आरोपी युवक गिरफ्तार

4 man did gang rape with married woman in jalandhar, made video
रेप - फोटो : demo pics

वहीं लुधियाना के साउथ सिटी इलाके में 13 साल की नाबालिग लड़की को कोठी में काम खत्म कर घर वापस लाने की आड़ में दो युवकों ने उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता की शिकायत मिलने पर थाना हैबोवाल की पुसिल ने दोनों आरोपियों चेत राम और उसके दोस्त पंकज को गिरफ्तार कर लिया है।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि चेत राम को उन्होंने 13 साल की अपनी बेटी को किसी की कोठी में सफाई के काम पर लगवाने की बात कही थी। चेत राम 24 जून को दोपहर दो बजे के करीब लड़की को अपने साथ ले गया। दो दिन काम करने के बाद जब लड़की का दिल नहीं लगा तो उसने अपने परिवार को फोन कर वापस ले जाने को कहा।

पिता ने चेतराम को लड़की को वापस लाने के लिए कहा। 27 जून को चेत राम ने कोठी से नाबालिग को साथ लिया और घर छोड़ने के बजाय साउथ सिटी स्थित एक निर्माणाधीन घर में ले गया। वहां चेतराम और चौकीदार ने उसके साथ दुराचार किया।

आरोपी ने लड़की को धमका कर घर छोड़ दिया। नाबालिग ने सारी बात अपने परिजनों से बताई। परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। जांच अधिकारी गुरमीत सिंह का कहना है कि चेत राम और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज करके उनको गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed