फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   4 accident in punjab, including 2 women 4 killed

पंजाब में 4 अलग-अलग हादसे में 2 महिला समेत 4 की मौत

Sun, 19 Jun 2016 07:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना,अबोहर,बटाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना,अबोहर,बटाला(पंजाब) Updated Sun, 19 Jun 2016 07:31 PM IST
विज्ञापन
4 accident in punjab, including 2 women 4 killed
एक्सीडेंट में म‌हिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में विभिन्न इलाकों में हुए 4 अलग-अलग हादसों में 2 महिला और एक बच्ची समेत 4 की मौत हो गई। इनमें से दो हादसे तो बटाला में ही हुए जहां दो महिलाओं की मौत हो गई। पहला हादसा बटाला के गांव भागोवाल के पास हुआ जहां कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति गिरकर घायल हो गए।

विज्ञापन


इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मेजर सिंह वासी गांव नत्तमोकल अपनी पत्नी भजन कौर के साथ गांव कैले में अपनी बहन को मिलने गए था। रविवार को वापसी पर जब वह गांव लौट रहे थे, तो भागोवाल के निकट पीछे से आ रही एक कार ने बाइक को साइड मार दी, जिससे मेजर सिंह और उसकी पत्नी भजन कौर घायल हो गई। साइड मारने वाली कार का चालक की उन्हें अस्पताल लेकर आया और दोनों को इमरजेंसी वार्ड में छोड़ कर वहां से चला गया।
विज्ञापन


इलाज के दौरान भजन कौर की मौत हो गई। घायल हुए मेजर सिंह को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सूचना मिलने पर थाना किला लाल सिंह की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बटाला के बस अड्डे हरदोझंडे के पास हुए शनिवार को हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई। पुलिस को दिए बयानों में बलजीत सिंह वासी हरदोझंडे ने बताया कि उसकी पत्नी गुरजीत कौर (27) शनिवार की सुबह घर के पास सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने उसकी पत्नी को कुचल दिया।  गंभीर हालत को देखते हुए उसे अमृतसर के श्री गुरु नानक देव अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना सदर पुलिस ने बस चालक निर्मल सिंह वासी गांव पधरी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

ननिहाल आई बच्ची की सड़क हादसे में मौत

4 accident in punjab, including 2 women 4 killed
सड़क हादसा - फोटो : amar ujala

अबोहर के गांव आलमगढ़ में अपने ननिहाल आई एक मासूम बच्ची की शनिवार रात गांव के निकट ही सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।

गांव के सरपंच मक्खन लाल ने बताया कि गांव के ही सोहन लाल माल की करीब 10 वर्षीय दोहती पूजा रानी पुत्री प्रेम कुमार गत दिनों छुट्टियों में आई हुई थी। गत रात वह अपने परिजनों सहित मंदिर में माथा टेकने जा रही थी कि बस अड्डे के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। पूजा रानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।

तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार को कुचला, मौत
उधर लुधियाना में किरपाल नगर में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कंटेनर ने साइकिल सवार को कुचल दिया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान पूरी तरह से नहीं हो पाई है। पुलिस को बस यहीं पता चला है कि मृतक को मियां जी कहते हैं। पुलिस ने इस मामले में मलौद के रहने वाले युवराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मृतक के परिजनों का पता लगाने में जुटी हुई है।

चौकी सुंदर नगर के इंचार्ज राजवंत सिंह ने बताया कि मियां जी दरेसी के पास वेस्ट कपड़े का काम करता है। रविवारसुबह वह साइकिल से जा रहा था। इसी दौरान किरपाल नगर इलाके में पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उसे टक्कर मारकर कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने मौके से फरार हो रहे वाहन चालक को काबू कर इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के आने के बाद लोगों ने ड्राइवर युवराज को पुलिस के हवाले कर दिया। राजवंत ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed