फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   30 year old youth commits suicide in Moga

पंजाब: मोगा में ससुराल से परेशान युवक ने की खुदकुशी, फिरोजपुर में जहर खिलाकर एक की हत्या

Fri, 29 Oct 2021 07:31 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 29 Oct 2021 07:31 PM IST
सार

पंजाब के मोगा जिले में 30 साल के एक युवक ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक अपने ससुराल वालों से परेशान था। इसी खौफ में उसने यह कदम उठाया। उधर, फिरोजपुर जिले में 22 वर्षीय युवक की जहर खिलाकर हत्या कर दी गई है। दोनों मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
30 year old youth commits suicide in Moga
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मोगा के थाना बाघापुराना पुलिस ने खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में मृतक की पत्नी समेत सास व साले के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई गुरमेज सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता जसविंदर कौर निवासी गांव मसीतां ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि उसके बेटे धर्म सिंह (30) की शादी 31 जनवरी, 2018 को मनजिंदर कौर निवासी गांव राजेआणा के साथ हुई थी। प्राथमिक जांच में पता चला है कि धर्म सिंह फिरोजपुर जेल में बतौर कुक कार्यरत था।

विज्ञापन


शादी के कुछ ही समय के बाद मनजिंदर कौर का धर्म सिंह के साथ झगड़ा हो गया। वह धर्म सिंह को छोड़कर मायके जाकर रहने लगी। इसी बीच कई बार धर्म सिंह ने मनजिंदर कौर को वापस अपने घर लाने का प्रयास किया लेकिन मनजिंदर व उसका परिवार धर्म सिंह को केस दर्ज करवाने की धमकी देने लगा। इसी से आहत होकर धर्म सिंह ने 26 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। 
विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। इसके उपरांत पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार के हवाले करते हुए मृतक की मां के बयान पर आरोपी मनजिंदर कौर समेत उसकी मां सुखमंदर कौर और भाई रवि सिंह के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी के अनुसार सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोजपुर: जहरीली चीज खिलाकर युवक की हत्या
फिरोजपुर के गांव महालम में जहरीली चीज खिलाकर युवक (22) की हत्या करने का मामला सामने आया है। थाना सिटी पुलिस ने शुक्रवार को मृतक के पिता सुरजीत सिंह के बयान पर गुरमीत सिंह निवासी चक्क बलोचा (महालम) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है।

सुरजीत सिंह निवासी कनला वाले झुग्गे ने पुलिस को बताया कि 25 अक्तूबर को उनके बेटे विश्व सिंह को गुरमीत सिंह अपने साथ बाइक पर बैठाकर गांव महालम ले गया था। देर शाम उन्हें किसी ने फोन पर बताया कि विश्व की तबीयत बहुत खराब है। सुरजीत महालम पहुंचा और बेटे को जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 


वहां 28 अक्तूबर को उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी अमरीक सिंह ने बताया कि सुरजीत के बयान पर आरोपी गुरमीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगा। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed