फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3 people died in road accident in Pinjore of Haryana

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, 200 मीटर लुढ़कती रही बोलेरो, तीन लोगों की मौत, कई घायल

Fri, 14 Jun 2019 01:07 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिंजौर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिंजौर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 Jun 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
3 people died in road accident in Pinjore of Haryana
सड़क पर पलटी पड़ी बोलेरो - फोटो : अमर उजाला

पिंजौर-नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव नानकपुर के पास बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बोलेरो चालक समेत उसमें सवार अन्य 9 लोग घायल हो गए। घटना गुरुवार सुबह करीब सवा 4 बजे की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मौके से ट्रक को कब्जे में लेकर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


शिकायतकर्ता प्रदीप सिंह निवासी जिला पटियाला पंजाब ने बताया कि वह ड्राइवरी का काम करता है। हर साल की तरह इस साल भी विगत 11 जून को जगविंद्र सिंह, विशकेंद्र सिंह, सोमनाथ, दिशांत शर्मा निवासी पटियाला के साथ रेणुका देवी (हिमाचल प्रदेश) में माथा टेकने गए थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि रेणुका जी पहुंचने के उपरांत वे विशकेंद्र के मौसा अमित कुमार के घर ठहरे हुए थे। 
विज्ञापन


इस दौरान अमित कुमार की पत्नी रिंपी ने मणिकरण साहिब में माथा टेकने की बात कही, जिस पर सभी तैयार हो गए। शिकायतकर्ता ने बताया के रेणुका जी के दर्शन के बाद बुधवार की रात जगविंद्र सिंह, विशकेंद्र सिंह, सोमनाथ, दिशांत शर्मा के साथ-साथ अमित कुमार, रिंपी, प्रतिभा तीन बच्चे अंशुमन, राघव, अनन्या और अमित कुमार की दुकान पर काम करने वाला नौकर रवि निवासी करनाल अमित की कुमार की बोलेरो में सवार होकर मणिकरण के लिए चल दिए। गाड़ी में बच्चों, महिलाओं और चालक समेत समेत कुल 12 लोग सवार थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता बोलेरो गाड़ी चालक प्रदीप सिंह ने बताया कि गुरुवार की अल सुबह करीब सवा 4 बजे जब वह बोलेरो गाड़ी लेकर पिंजौर-नालागढ़ रोड़ पर गांव नानकपुर के समीप पहुंचा तो नालागढ़ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बोलेरो गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गाड़ी पलट गई और वे सभी गाड़ी में फंस गए। 

3 people died in road accident in Pinjore of Haryana

शिकायतकर्ता ने बताया कि मौके पर स्थानीय लोग इकट्ठे हो गए और घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बोलेरो से निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटना में दिशांत शर्मा, सोमनाथ निवासी जिला पटियाला, रवि निवासी करनाल की मौत हो गई। अमित कुमार और उसके लड़के राघव की गंभीर हालात को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। इसके अलावा पंचकूला सेक्टर 6 के अस्पताल में घायल उपचाराधीन हैं। 

200 मीटर लुढ़कती रही बोलेरो
गांव नानकपुर निवासी लोगों ने बताया कि जब ट्रक और बोलेरो की टक्कर हुई तो जोर की आवाज आई। कुछ देर में रोड से गुजरने वाले राहगीर और गांव निवासी इकट्ठा हो गए। मौके पर लोगों ने बताया कि टक्कर लगने के बाद बोलेरो गाड़ी करीब 200 मीटर तक लुड़कती हुई सड़क के बीच में पलट गई।

 इस दौरान बोलेरो सवार गाड़ी में ही फंस गए और लोगों और पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला। लोगों के अनुसार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल था जिसे अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बोलेरो गाड़ी में बच्चों, महिलाओं समेत कुल 12 लोग सवार थे। घटना में सोमनाथ (21), दिशांत शर्मा (21) और रवि (18) की मौत हो गई। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। -ब्रिज पाल, चौकी इंचार्ज, मढ़ावाला  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed