फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   3 engineering students were made fake currency, arrested in mohali

नकली नोट छाप 3 शातिर इंजीनियरिंग स्टूडेंट करते थे धंधा, गिरफ्तार

Sun, 22 May 2016 07:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 22 May 2016 07:17 PM IST
विज्ञापन
3 engineering students were made fake currency, arrested in mohali
गिरफ्तार - फोटो : getty

शातिर इंजीनियरिंग स्टूडेंट करते थे पीजी में रहकर छापते थे नकली नोट, करते थे धंधा, पुलिस ने‌ दबोचा। मामला पंजाब के मोहाली के थाना फेज-8 का है। पुलिस ने पीजी चेकिंग के दौरान तीन ऐसे युवकों को काबू करने में सफलता हासिल की है, जो नकली नोट छापकर मार्केट में चलाते थे।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान आदिल श्रीनगर, नीरज जोशी भवानीगढ़ और ज्ञान सिंह मलोट पंजाब के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के पास सौ-सौ के 18 नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य सामान बरामद किया है। थाना-8 के एसएचओ लखविंदर सिंह ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अदालत ने आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


ऐसे लगे पुलिस के हाथ
जानकारी के मुताबिक, पुलिस कई दिनों से अवैध पीजी के खिलाफ चेकिंग मुहिम चला रही है। इसी कड़ी में वीरवार को थाना फेज-8 की पुलिस ने सेक्टर-68 कुंभड़ा में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने एक कमरे की चेकिंग की तो वहां पर तीनों युवक हाथ लगे। उनके पास से नकली नोट भी बरामद हुए। इसके बाद जब पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने कबूल लिया कि वह नकली नोट छापकर मार्केट में चलाते थे। इसके बाद पुलिस ने उनका पूरा सामान उठाकर थाने ले आई। साथ ही आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत के केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे तैयार करते थे नकली नोट

3 engineering students were made fake currency, arrested in mohali
Arrest

इंजीनियरिंग का स्टूडेंट है शातिर
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, तीनों आरोपी काफी शातिर हैं। इनमें से आदिल नाम का युवक बनूड़ स्थित एक नामी कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। जबकि अन्य दोनों बेरोजगार हैं। 

हुबहू नकली नोट स्कैन कर लेते थे
पुलिस मुताबिक, आरोपी नोटों की स्कैनिंग करते थे। उसके बाद हुबहू नकली नोट स्कैन कर लेते थे। वह पांच सौ या हजार के नोट तैयार नहीं करते थे। बल्कि सौ और पचास पर ही उनका फोकस रहता था। क्योंकि ऐसे नोटों पर कोई संदेह नहीं करता है। वहीं, यह नोट आसानी से मार्केट में चल जाते है।

पहली बार ऐसा गिरोह लगा हाथ
यह पहला मौका है जब शहर में कोई ऐसा गिरोह पुलिस ने दबोचा है, जो कि घर में नकली नोट छापकर मार्केट में चला रहे थे। पुलिस अब उनसे यह पूछताछ करने में लगी हुई है कि उन्होंने अब तक कितने नोट तैयार किए। साथ ही उनके साथ इस कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed