फतेहगढ़ साहिब में सड़क हादसों में फौजी समेत 3 लोगों की मौत, पत्नी और बच्चा घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगढ़ साहिब में दो सड़क हादसों में सेना के जवान समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में जवान की पत्नी ज्योति रानी व उसका बेटा भी जख्मी हो गए।
सरहिंद थाना के एसएचओ रजनीश सूद के अनुसार हादसा गत 15 जून की रात 12 बजे के आसपास हुआ है। मृतक सेना के जवान की पहचान अनिल कुमार यादव (30) निवासी हाजीपुर थाना सोहना जिला गुड़गांव हरियाणा के तौर पर हुई है।
पत्नी ज्योति रानी निवासी हाजीपुर गुड़गाव ने पुलिस को बताया कि उसके पति अनिल कुमार यादव सेना में उधमपुर (जम्मू) में तैनात थे। वहां सरकारी क्वार्टर मिलने के बाद वह अंबाला से जम्मू के लिए जा रहे थे। सामान चेक करने के लिए वह जीटी रोड स्थित गांव हरबंसपुरा के पास रुके।
इस दौरान पीछे से आ रहे एक कैंटर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इससे उसके पति घायल हो गए। इलाज के लिए सिविल अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। एसएचओ ने बताया कि कैंटर चालक सुलेमान निवासी सिरमौर तहसील नान, हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
दूसरा हादसा में सरहिंद के शमशेर नगर चौक के पास रविवार की सुबह ट्रक और टैंपू की टक्कर में दो नौजवानों की मौत हो गई। थाना फतेहगढ़ साहिब के एएसआई कौर सिंह ने बताया कि टेंपो चालक कुलदीप सिंह गांव लौहारां निवासी लुधियाना और सोबित निवासी धूरी लाइन लुधियाना चंडीगढ़ से लुधियाना जा रहे थे।
शमशेर नगर नजदीक माधोपुर की ओर आ रहे ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे में टैंपो चालक कुलदीप सिंह (22) और सोबित (20) घायल हो गए। सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब से दोनों को चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
इलाज के दौरान दोनों नौजवानों की मौत हो गई। चालक मौके से ट्रक छोड़कर फरार हो गया। ट्रक कब्जे में लेकर अगली कार्यवाई की जा रही है। कुलदीप सिंह कोरियर का काम करता था और सोबित बारहवीं के बाद कॉलेज में दाखिला लेने की तैयारी में था।