फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   22 year old man shot dead in Chandigarh

पार्टी के बाद घर में सो रहे दोस्तों पर ताबड़तोड़ हमला, फायरिंग में एक की मौत, तीन घायल

Thu, 07 Mar 2019 01:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 07 Mar 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
22 year old man shot dead in Chandigarh
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा पास एक युवक की पुरानी रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक सेक्टर-49 में अपने दोस्तों की पार्टी में शामिल होने पहुंचा था। वारदात में युवक के तीन दोस्त भी घायल हुए हैं। हमलावरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब पार्टी के बाद सभी युवक घर में सो रहे थे। 

विज्ञापन


इसी दौरान 6-7 हमलावर सुबह करीब सवा सात बजे सफेद रंग की आई-20 कार से पहुंचे और सो रहे युवकों पर रॉड व डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसी बीच एक ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीजीआई और जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया। 
विज्ञापन


मृतक की पहचान हरियाणा के रेवाड़ी निवासी विशाल छिल्लर (22) और घायलों की पहचान जींद निवासी पंकज (22), उत्तराखंड निवासी मेघल जसवाल (23) और सोनीपत निवासी आशीष के रूप में हुई है। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि मृतक विशाल छिल्लर छात्रनेता था और डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ में छात्रसंघ का पूर्व पदाधिकारी था। वारदात बुधवार सुबह करीब सवा सात बजे की है। पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि सेक्टर-49 स्थित हाउसिंग बोर्ड के एक फ्लैट में गोली चली है। सूचना पर एएसपी, डीएसपी समेत थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। 

22 year old man shot dead in Chandigarh
जांच में जुटे पुलिस अधिकारी

पुलिस की जांच में सामने आया कि मकान नंबर (2813ए) में पंकज अपने दोस्तों के संग रहता है। बीती रात पंकज, विशाल, मेघल, आशीष और अन्य दोस्तों ने पार्टी का आयोजन किया था। रात में पार्टी करने के बाद सभी फ्लैट में ही सो गए। बुधवार सुबह करीब सवा सात बजे सफेद रंग की आई-20 कार में सवार 6-7 बदमाश उनके घर में घुस गए और रॉड व डंडो से हमला कर दिया। इसी दौरान एक बदमाश ने विशाल पर फायरिंग कर दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद सभी बदमाश फरार हो गए। 

वारदात की सूचना पर पुलिस आला अधिकारियों के साथ सीएफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर फ्रिंगर प्रिंट एकत्र किए। साथ ही पुलिस ने वारदात स्थल की वीडियोग्राफी भी की। इसमें पुलिस के हाथ कई सुराग लगे हैं। आरोप है कि राहुल, सुदीप और अन्य युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

आरोपियों की कार सीसीटीवी में कैद 
वारदात के बाद पुलिस हरकत में आ गई। आस-पास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। पुलिस के हाथ ऐसे कई सीसीटीवी फुटेज लगे हैं, जिसमें आरोपियों की कार कैमरे में कैद हो गई। जांच में सामने आया कि कार हरियाणा नंबर की थी। 

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि सभी घायल डीएवी कॉलेज के छात्र रह चुके हैं। वह बीए फाइनल ईयर की पढ़ाई करने के बाद यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। मृतक विशाल छिल्लर पढ़ाई के दौरान डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ में छात्रसंघ का पदाधिकारी भी रहा था। बताया गया कि सभी आरोपी एक दूसरे के जानकार हैं। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच करने में जुटी हुई है।   

खाली होना था कमरा

जिस घर में वारदात हुई उसे किराए पर लिया गया था। कयास लगाए गए हैं कि किराएदारों का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं हुआ है। हालांकि इस मामले में पुलिस भी जवाब देने से कतरा रही है। इन किराएदारों को कुछ ही दिन में कमरा खाली करना था लेकिन इससे पहले ही वारदात को अंजाम दे दिया गया। 

पुलिस सतर्क होती तो शायद बच सकती थी जान 
वारदात के बाद आस-पास के लोगों ने बताया कि देर रात करीब 12 बजे युवक के घर में शोर शराबा हो रहा था। इसके बाद वहां पर पुलिस भी पहुंची। लेकिन किसी तरह पुलिसकर्मियों ने मामला को शांत कराकर उन्हें वापस भेज दिया। पड़ोसियों का कहना है कि अगर पुलिस सख्ती बरतती तो शायद वारदात को रोका जा सकता था। 
 
कॉलेज समय से चल रही है झड़प 
पुलिस जांच में सामने आया कि कॉलेज के समय से ही इनके बीच लड़ाई झगड़े होते रहे हैं। पुरानी रंजिश के चलते विशाल के सीने पर गोली मार वारदात को अंजाम दिया गया है। साथ ही पुलिस का कहना है कि मृतक विशाल हरियाणा पुलिस कांस्टेबल में सेलेक्ट होने की बात सामने आ रही है, जिसे पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed