फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   22 Year Old Boy Murdered in Ludhiana of Punjab

लुधियाना: जातिसूचक शब्द बोलने से रोका तो सरपंच ने साथियों संग मिलकर मार डाला नौजवान

Mon, 15 Apr 2019 10:15 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हलवारा(लुधियाना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हलवारा(लुधियाना) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 15 Apr 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
22 Year Old Boy Murdered in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर
जातिसूचक शब्द और गालियां देने का विरोध करने पर गांव रुमी में सरपंच ने साथियों के साथ मिलकर 22 वर्षीय नौजवान मनमिंदर सिंह की हत्या कर दी। हमले में मनमिंदर के माता-पिता भी जख्मी हो गए। वारदात अंजाम देने के बाद आरोपी हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आरोपी सरपंच कुलदीप सिंह, यादविंदर सिंह, गुरजीत सिंह, जंटा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पंच गुरमीत सिंह मिंटू फिलहाल फरार है।
विज्ञापन


मृतक के पिता जगविंदर सिंह ने बताया शनिवार शाम उनके घर के पास मकान बना रहे फौजी नगाइया सिंह से आरोपियों की रास्ते में पड़े सामान को लेकर कहासुनी हो गई थी। इससे बौखलाए आरोपियों ने अपने साथियों को बुला लिया। वे नगाइया सिंह और मोहल्ले के लोगों को जातिसूचक शब्द और गलियां देने लगे।
विज्ञापन


इस पर मनमिंदर सिंह ने उन्हें जातिसूचक शब्द कहने से मना किया तो आरोपी उस पर टूट पड़े। लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करवा दिया। रात दस बजे के करीब आरोपियों ने मनमिंदर के घर के बाहर हवाई  फायरिंग की और दरवाजे तोड़कर अंदर घुस गए। उन्होंने मनमिंदर पर तेजधार हथियारों से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइसेंसी हथियार जमा कर लिए थे: थाना प्रभारी

थाना सदर के प्रभारी किकर सिंह ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद आरोपियों के पास जो भी लाइसेंसी हथियार थे, उन्हें थाने में जमा कर लिया गया था। आरोपी गुरमीत सिंह के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी का मामला दर्ज है। वह कुछ समय पहले ही जमानत पर बाहर आया है।

गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम किया  
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गांव के लोगों ने जगरांव रायकोट हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस को तुरंत प्रभाव से रूट डायवर्ट करना पड़ा। प्रदर्शनकारी मांग कर रहे थे कि चुनाव होने के बावजूद आरोपियों ने हथियार अपने पास रखे थे। पुलिस उन पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करे। देर रात तक धरना जारी था। भीड़ ने मिंटू के घर को आग लगाने की कोशिश की। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed