फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   2 teenager friend killed in overdose of drugs in mansa

दो किशोर दोस्त, दोनों नशे की लत के शिकार और मौत ओवरडोज से

Tue, 28 Jun 2016 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब) Updated Tue, 28 Jun 2016 09:45 AM IST
विज्ञापन
2 teenager friend killed in overdose of drugs in mansa
दो किशोर दोस्तों की मौत ड्रग्स के ओवरडोज से, किशोरों की फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

'उड़ता पंजाब' फिल्म का काला सच एक बार फिर सामने आया जब दो किशोर दोस्तों की मौत ड्रग्स के ओवरडोज से हो गई। हादसा पंजाब के मानसा में हुआ। दरअसल रविवार देर रात के समय ईंटों के भट्ठे पर काम करने वाले दो किशोरों की मौत हो गई। पुलिस का मानना है कि नौजवानों ने नशा किया था, ओवरडोज लेने से उनकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत होने के  कारणों का खुलासा करेगी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार उन्हें किसी व्यक्ति ने सूचना दी थी कि दो युवक अनाज मंडी में बेहोश पड़े हैं। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने परविंदर सिंह को मृत घोषित किया। वहीं एकम सिंह ने अस्पताल में ही दम तोड़ा। जोगा के रहने वाले परविंदर सिंह (18) और एकम सिंह (19) दोस्त थे, वह कस्बा जोगा के ईंट के भट्ठों पर काम करते थे।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल के डॉ. राहुल कुमार का कहना है कि शवों को देखकर लग रहा है कि दोनों किशोरों की मौत नशे की ओवरडोज की वजह से हुई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना जोगा के एएसआई गंगा राम ने शक जाहिर किया है कि उक्त नौजवानों की मौत अधिक नशा लेने से हुई है। दोनों के शवों को वारिसों के हवाले कर दिया है, जिनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed