फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2 case against sant rampal in punjab

रामपाल के खिलाफ पंजाब में भी 2 केस

Thu, 27 Nov 2014 07:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़(पंजाब) Updated Thu, 27 Nov 2014 07:12 PM IST
विज्ञापन
2 case against sant rampal in punjab

अदालत की अवमानना समेत अन्य आरोपों का सामना कर रहे सतलाक आश्रम के मुखी संत रामपाल पर पंजाब में 2 केस दर्ज हैं। मंडी गोबिंदगढ़ और लुधियाना के समराला इलाके इनपर धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज है।

विज्ञापन


गोबिंदगढ़ में यह मामला स्थानीय शहरवासियों द्वारा पुलिस पर बनाए गए दबाव के बाद ही गोबिंदगढ़ थाना में गत 3 मई 2014 को दर्ज किया गया था जोकि शहर के ज्यादा घनी आबादी वाले हिंदू इलाके, स्कूल, कालेजों व बाजारों में संत रामपाल की किताबें बांट प्रचार कर रहे थे।
विज्ञापन


जिसमें संत रामपाल के अनुयाई सुरिंदर कुमार निवासी गांधी नगर गली नंबर 5 मंडी गोबिंदगढ़ तथा ज्ञान प्रकाश निवासी गांव महोई, जिला महिजादपुर उत्तर प्रदेश के नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवादित किताबें बांट रहे थे अनुयाई

2 case against sant rampal in punjab

यह दोनों लोग 3 मई की सुबह संत रामपाल द्वारा रचित किताब ‘हरी आए हरियाणा में’ नामक एक किताब हाथों हाथ मुफ्त बांट रहे थे, पंजाबी में प्रकाशित किताब के पन्ना नंबर 69 तथा हिंदी में 106 नंबर पन्नों पर हिंदू धर्म तथा राधा स्वामी व डेरा सिरसा विरुद्ध कई विवादित टिप्पणियां की हुई थीं।

जैसे ही लोगों ने इस किताब के उक्त पन्नों को खोलकर पढ़ा तो भड़के हुए लोगों ने उक्त दोनों लोगों की धुनाई करने के बाद काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया था और पुलिस ग्रिफ्त में सुरिंदर कुमार नामक अनुयाई ने माना था कि वह पिछले काफी महीनों से आश्रम की 1000 किताबें लाकर लोगों को बांट चुका है।

इस मामले की कार्रवाई में जुटी पुलिस ने संत रामपाल तथा दो अनुयाईयों पर धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में आई.पी.सी. की धारा 295 अधीन मुकदमा नंबर 109 दिनांक 3 मई 2014 को दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी थी।

यहीं नहीं इसके अलावा संत रामपाल का यह धार्मिक विवाद लुधियाना के समराला इलाके से भी जुड़ा हुआ है यहां पर भी रामपाल के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने का मामला दर्ज है और इसी जगह पर भी सतलोक आश्रम के अनुयाई विवादित किताबें बांट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed