फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   19 Year old youth murdered in Fatehabad of Haryana

हरियाणा: पर्ची पर मोबाइल नंबर लिखकर देना पड़ा भारी, लड़की के भाई ने दोस्तों के साथ मिल की युवक की हत्या

Mon, 17 May 2021 10:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 17 May 2021 10:44 PM IST
सार

सात माह पहले युवक ने जिस लड़की को पर्ची में मोबाइल नंबर लिख कर दिया था उसी के भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने चार नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
19 Year old youth murdered in Fatehabad of Haryana
पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव अयाल्की में रंजिश के चलते 19 वर्षीय युवक संजय उर्फ भोकल की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मृतक संजय ने करीब सात माह पहले पर्ची पर मोबाइल नंबर लिखकर लड़की को दिया था। इसी रंजिश के चलते लड़की के भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर दी। मामले में सदर पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई जगदीप की शिकायत पर चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में मृतक संजय के चचेरे भाई जगदीप सिंह ने बताया कि रविवार रात को संजय और रतिया निवासी हरदीप के साथ गुरुद्वारा के पास बैठे थे। इस दौरान संजय के दोस्त गांव अयाल्की निवासी राहुल उर्फ विकास के घर के बाहर दो मोटरसाइकिलों पर युवक आकर रुके। 
विज्ञापन


आरोपी आकाश ने राहुल उर्फ विकास को बाहर बुलाया और मारपीट करने लगे। झगड़े का पता चलने पर संजय उर्फ भोकल अपने दोस्त विकास को बचाने पहुंचा। इस दौरान आरोपियों ने संजय के पेट में चाकू मार दिया और हथियारों से पीटा और नाले में फेंककर भाग गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल संजय को अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जगदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में रंजिश का कारण बताया कि संजय ने करीब सात माह पहले आरोपी अमन की बहन को पर्ची पर मोबाइल नंबर लिखकर दी थी। इसको लेकर अमन व उसके परिवार वालों ने विरोध किया था लेकिन बाद में भाईचारे में फैसला हो गया था। अब ये ही रंजिश रखते हुए आरोपी आकाश, अमन, शंकर, लव व दो अज्ञात लोगों ने हमला करके हत्या की है। 

मजदूरी का काम करता था मृतक 
जगदीप ने बताया कि संजय मजदूरी का काम करता था। लॉकडाउन के चलते काम बंद होने के कारण इसी बात को लेकर रात को चर्चा कर रहे थे। वह गाड़ी चलाने का काम करता है। हरदीप और संजय उसे अपने साथ गाड़ी पर रखने को लेकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान संजय को अपने दोस्त के साथ मारपीट होने की सूचना मिली। 

रंजिश के चलते युवक की हत्या करने का आरोप है। मृतक के चचेरे भाई जगदीप की शिकायत पर आरोपी आकाश, अमन, शंकर, लव और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्जकर लिया है। - जगजीत सिंह, सदर थाना प्रभारी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed