फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   दो गाड़ियों से आए युवकों ने दो बाइक सवारों को पीटा, केस दर्ज

दो गाड़ियों से आए युवकों ने दो बाइक सवारों को पीटा, केस दर्ज

Mon, 10 Dec 2018 01:23 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
दो गाड़ियों से आए युवकों ने दो बाइक सवारों को पीटा, केस दर्ज
दो गाड़ियों से आए युवकों ने दो बाइक सवारों को पीटा, केस दर्ज
विज्ञापन

थाना-5 पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-7 की मार्केट में पिज्जा लेने गए बाइक सवार दो युवकों के साथ दो गाड़ियों में सवार 12 युवकों ने मारपीट की। इस दौरान दोनों को काफी चोटें आई। अभिषेक की बाइक भी गाड़ी सवार छीन ले गए। थाना-5 पुलिस ने पीड़ित अभिषेक और असलम की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में असलम और अभिषेक ने बताया कि वे मनीमाजरा मोरीगेट में रहते हैं। छह नवंबर को वह सेक्टर-7 मार्केट में पिज्जा खरीदने के लिए आए थे। इस दौरान दो गाड़ियों से करीब बारह लोग आए। गाड़ी से आए युवकों की किसी बात को लेकर अभिषेक और असलम से बहस हो गई। बहस के बाद गाड़ियों में आए युवकों ने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। असलम और अभिषेक को आरोपियों ने लाठी, डंडे और रॉड से पीटा। मारपीट के दौरान अभिषेक के दो दांत टूट गए। मुंह पर भी काफी चोटें आईं। असलम को भी मुंह, हाथ पर चोट काफी लगी है। वहीं गाड़ी से आए युवकों ने अभिषेक की मोटरसाइकिल चोरी कर ली। इसके बाद सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे असलम के मामा शेरू दोनों को उठाकर जनरल अस्पताल सेक्टर-6 ले गया। वहां पर दोनों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। अभिषेक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा-148, 149, 323, 325, 379बी, 427, 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बाबत सेक्टर-7 चौकी इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed