फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   हेडिंग: सुधा के कंकाल की तलाश में शाहाबाद में खुदाई

हेडिंग: सुधा के कंकाल की तलाश में शाहाबाद में खुदाई

Mon, 26 Nov 2018 02:05 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
हेडिंग: सुधा के कंकाल की तलाश में शाहाबाद में खुदाई
फ्लैग खटौली गांव में राजबाला समेत तीन मासूमों की मौत का मामला
विज्ञापन


सुधा के कंकाल की तलाश में शाहाबाद में खुदाई

- दामाद रामकुमार कोर्ट में पेश, पांच दिन के रिमांड पर लिया
- सुरेशपाल समेत आठ लोगों से पुलिस कर रही है लगातार पूछताछ


अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
राजबाला के बेटे उपेंद्र की पत्नी सुधा की हत्या का खुलासा होने के बाद सिटी की फोरेंसिक टीम भी एक्टिव हो गई है। सुधा के कंकाल की तलाश में फोरेंसिक टीम रविवार को आरोपियों द्वारा बताए गए हरियाणा के कुरुक्षेत्र के टाउन एरिया क्षेत्र शाहाबाद में पहुंची और खुदाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुधा का कंकाल मिलने के बाद राजबाला के वंश में बची शैली से डीएनए टेस्ट करवाया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर सीआईए पुलिस ने लवली के पति रामकुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने सात दिन का रिमांड मांगा। लेकिन कोर्ट ने पांच दिन का रिमांड दिया। सीआईए इंस्पेक्टर अमन ने बताया कि हत्या के लिए इस्तेमाल की गई पिस्टल और हत्या वाले दिन गांव में आने के लिए जिस बाइक का प्रयोग हुआ था रिमांड के दौरान उसे रिकवर किया जाएगा।

शाहाबाद के पास एक गांव में सुधा के शव को जलाया था
डीसीपी कमलदीप गोयल ने कांफ्रेंस के दौरान खुलासा किया था कि लवली ने रिमांड के दौरान खुलासा किया है कि उसने मां राजबाला और अपने पति रामकुमार व भतीजे मोहित के साथ मिलकर अपनी भाभी सुधा की एक दिसंबर 2016 को गला घोंटकर हत्या की थी। हत्या के बाद पति रामकुमार सुधा के शव को कार में डालकर कुरुक्षेत्र के टाउन एरिया स्थित शाहाबाद में लेकर गया था। जहां उसने पराली और कुछ केमिकल डालकर शव को जला दिया था। शव के बचे अवशेष को उसने वहीं जमीन खोदकर दबा दिया था।
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम के हाथ लगे कई अहम सुराग
सूत्रों के अनुसार फोरेंसिक टीम ने शाहाबाद के एक गांव में खुदाई करवाकर सुधा के शव के अवशेष की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि खुदाई के दौरान फोरेंसिक टीम के हाथ सुधा के शव से संबंधित कई अहम सुराग लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजबाला समेत चार की हत्या में दो मुख्य आरोपी रिमांड पर
खटौली हत्याकांड में मृतका राजबाला की बड़ी बेटी लवली उर्फ नवीता पांच दिन के रिमांड पर है। इस दौरान लवली ने कई अहम खुलासे किए हैं। अब रामकुमार को भी पुलिस ने पांच दिन के रिमांड पर ले लिया है। दोनों से ही पूछताछ में अहम खुलासे हो रहे हैं। लवली के पति रामकुमार को पुलिस की सात सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को अंबाला के उगाला गांव से गिरफ्तार किया था।

हत्या का एक आरोपी अभी भी फरार
पुलिस राजबाला के भाई सुरेशपाल समेत आठ से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस केस में शामिल आरोपी सुरेशपाल का बेटा मोहित पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। हैरत की बात तो यह है कि आरोपी राजबाला के सगे भाई सुरेशपाल का बेटा मोहित है और इस परिवार को खत्म करने के लिए कोई बाहरी नहीं बल्कि घर के तीन लोग ही शामिल हैं। पुलिस की टीम लगातार अलग-अलग जगह आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

तीन थानों में बंटा खटौली मर्डर केस
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि खटौली मर्डर केस की जांच में तीन थानों की पुलिस लगी है। सभी थाना प्रभारियों को अलग-अलग टास्क दिया गया है। इस केस की मुख्य साजिशकर्ता लवली से चंडीमंदिर थाना पुलिस पूछताछ कर रही है, जबकि रामकुमार से सीआईए स्टाफ और सुरेशपाल और मोहित के मामले की जांच सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच कर रही है।

प्रॉपर्टी के लिए अपने ही हुए खून के प्यासे
खटौली में प्रॉपर्टी के लालच में अपने ही खून के प्यासे हो गए। राजबाला ने जहां बेटे की पत्नी सुधा की हत्या करवा दी, वहीं बेटी लवली ने राजबाला समेत तीन मासूमों की जान ले ली। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुधा और राजबाला समेत चार मासूमों की हत्या का केस सुलझने के बाद उपेंद्र के सुसाइड केस की भी दोबारा से जांच शुरू की जाएगी।


आज कोर्ट में पेश होगी लवली
चंडीमंदिर थाना पुलिस राजबाला की बेटी लवली को आज पंचकूला कोर्ट में पेश करके एक बार फिर रिमांड हासिल करने की कोशिश करेगी। क्योंकि लवली का पांच दिन का रिमांड सोमवार को खत्म हो रहा है। वहीं, क्राइम ब्रांच पुलिस सुरेशपाल की गिरफ्तारी दिखा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed