{"_id":"5b996f45867a557ea94a55b4","slug":"153678213210-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात में चोरों ने दो दुकानों के तोड़े ताले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ही रात में चोरों ने दो दुकानों के तोड़े ताले
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चोरों ने सेक्टर 19 और 7 में आधी रात तोड़े ताले, सामान लूट कर फरार
पुलिस के लिए सिर दर्द बनीं वारदात, अब तक नहीं लग पाया शातिरों का कोई सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शहर में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। शातिर चोर एक के बाद एक घटना को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। अभी सेक्टर-25 के मकान में हुई चोरी का मामला सुलझा भी नहीं था कि सेक्टर-19 और सेक्टर-7 की मार्केट से चोरी का मामला सामने आ गया है। चोरों ने रात करीब 3 बजे दो दुकानों के ताले तोड़े और सामान लूटकर फरार हो गए। जिन दो दुकानों में चोरी हुई उनमें से एक दुकान किराने की है और दूसरी केमिस्ट की। सेक्टर-19 चौकी के इंचार्ज सुशील कुमार ने बताया कि चोरी की वारदात का ये मामला देर रात का है, जिसमें चोर एक गाड़ी में सवार होकर आए थे। चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़े और चोरी कर फरार हो गए। गनीमत ये रही कि दुकानदारों ने अपनी दुकानों में कैश कम रखा था, जिसके चलते चोर किसी बड़ी वारदात को अंजाम नहीं दे पाए। फिलहाल पुलिस मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है, ताकि आरोपियों का सुराग लग सके। वहीं, मार्केट में चोरी की वारदात ने पुलिस प्रशासन की पोल खोल दी है। जहां एक ओर पुलिस रात में गश्त का दावा करती है, वहीं चोरों ने एक और वारदात को अंजाम देकर पुलिस के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। वहीं, दूसरी ओर सेक्टर-7 की मार्केट में भी चोरों ने दुकान के ताले तोड़ दिए। हालांकि इस मामले में दुकानदार ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है। इसके बाद भी पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्योंकि जांच के दौरान कुछ अहम सुराग हाथ लगें, जिससे माध्यम से वह उन तक पहुंच जाएगी।