फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   रेलवे स्टेशन पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

रेलवे स्टेशन पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Fri, 24 Aug 2018 01:12 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
युवक की नहीं हुई पहचान, सामान्य अस्पताल में रखवाया
विज्ञापन


- रेलवे स्टेशन पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
- युवक की नहीं हुई पहचान, सामान्य अस्पताल में रखवाया

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। संदिग्ध परिस्थितियों में 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से रेलवे स्टेशन पर सनसनी फैल गई। यात्रियों ने मामले की सूचना तत्काल जीआरपी थाने में दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान करने के लिए प्लेटफार्म पर मौजूद कई यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन वह असफल रहे। अंत में जीआरपी ने शव को शिनाख्त के लिए पंचकूला के सामान्य में रखवा दिया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक की गला दबाकर हत्या की गई है। क्योंकि युवक के गले में लाल रंग के निशान थे और आंखें बाहर निकली हुईं थीं। जबकि थाना प्रभारी राज कुमार ने हत्या से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल युवक के शव को पहचान के लिए सामान्य अस्पताल में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed