{"_id":"5b426bfa4f1c1b82698b4ff0","slug":"153107967314-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालका न्यूज 4 थेफ्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालका न्यूज 4 थेफ्ट
Updated Mon, 09 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सास की मौत पर गोहाना गए परिवार के घर में हुई चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
कालका। शर्मा कालोनी में चोरों ने उस समय एक घर को निशाना बनाया जब परिवार अपनी रिश्तेदारी में हुई मौत के गम में शरीक होने गया हुआ था। इस दौरान चोरों ने घर से गहने व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। उक्त कालोनी निवासी जितेंद्र ने बताया कि गोहाना में उसकी सास की मौत हो गई थी। वह परिवार के साथ अपने घर को ताला मारकर वहां से चला गया था। रविवार सुबह करीब सात बजे उसके एक पड़ोसी ने उसे फोन कर बताया कि उसके घर के ताले टूटे पड़े हैं। जिसके बाद करीब 11 बजे वह अपने घर पहुंचा तो देखा कि घर के अंदर रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। जितेंद्र ने बताया कि चोर उसके घर से करीब 11 हजार रुपये की नकदी समेत सोने के कुछ गहने चुरा ले गए है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीन ऑफ क्राइम को मौके पर बुला साक्ष्य एकत्रित करवाएं। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। वहीं, जांच अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है, उन्होंने बताया कि सीन आफ क्राइम टीम ने भी मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए हैं।