फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   पर्स स्नैच कर मौके से फरार हुए स्नैचर को पीड़िता के पति और पब्लिक ने काबू कर किया पुलिस के हवालेँ

पर्स स्नैच कर मौके से फरार हुए स्नैचर को पीड़िता के पति और पब्लिक ने काबू कर किया पुलिस के हवालेँ

Thu, 26 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
पर्स स्नैच कर मौके से फरार हुए स्नैचर को पीड़िता के पति और पब्लिक ने काबू कर किया पुलिस के हवालेँ
रोहतक (कैथल) के ध्यानार्र्थ
विज्ञापन


स्नैचिंग कर फरार हुए स्नैचर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

- संत निरंकारी भवन से लौट रही महिला का पर्स छिनकर भाग गया था युवक
- महिला के पति ने लोगों की सहायता से स्नैचर को किया काबू, पर्स बरामद
- आरोपी की पहचान सुरेंद्र कुमार निवासी गांव सौंगल थाना राजौंद जिला कैथल के रूप में हुई है

अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर।
पुलिस की ओर से स्नैचिंग की वारदातों को रोकने नाकाम रहने के बाद अब कस्बे के लोग ही स्नैचरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर रहे हैं। जिसका ताजा उदाहरण पर्स छीन फरार हुए एक 22 वर्षीय युवक को काबू कर महिला के पति और लोगों ने दिया।
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार शहर की विश्वकर्मा कालोनी निवासी महिला कविता ने 24 अप्रैल को बिटना रोड स्थित संत निरंकारी भवन में चल रहे मानव एकता दिवस कार्यक्रम से वापस अपने घर की ओर पैदल जा रही थी। रात के करीब सवा नौ बजे कालोनी में स्थित शिव मंदिर के पास पहुंची तो सफेद रंग की स्कूटी पर सवार तकरीबन 22 वर्षीय एक युवक उसके हाथ से पर्स छीन कर फरार हो गया। स्कूटी पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं थी। कविता ने बताया कि पर्स में एक अंगूठी, डेढ़ सौ रुपये और कुछ सिक्के थे। पीड़िता ने बताया कि जब उसने अपने पति विजय को स्नैचिंग की जानकारी दी। तो उसके बाद महिला और उसके पति ने उस दिशा में स्नैचर को तलाश करनी शुरू कर दी, जिस दिशा में वह फरार हुआ था। इस दौरान जैसे ही वे बिटना रोड पर स्थित गुरुद्वारा के पास पहुंचे तो सामने से स्कूटी पर आ रहे युवक को पहचान लिया। महिला ने बताया कि जब उसके पति ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह मौके से भागने लगा जिस पर उसके पति ने लोगों की सहायता से उसे काबू कर लिया। उक्त युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से पीड़िता का पर्स बरामद कर लिया गया। महिला ने बताया कि पर्स स्नैच करने वाले आरोपी ने अपना नाम सुरेंद्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव सौंगल थाना राजौंद जिला कैथल बताया। आरोपी सुरेंद्र फिलहाल भीमा देवी कालोनी पिंजौर में किराए के मकान में रह रहा था। लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 379ए के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी पिंजौर सुखविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश का उसका रिमांड मांगा जाएगा। ताकि पता चल सके कि चेन और पर्स स्नैचिंग की किस किस वारदात में आरोपी का हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed