फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   सेक्टर-19 निवासी राकेश की संदिग्ध मौत

सेक्टर-19 निवासी राकेश की संदिग्ध मौत

Sun, 22 Apr 2018 01:48 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-19 निवासी राकेश की संदिग्ध मौत
सेक्टर-19 निवासी राकेश की संदिग्ध मौत
विज्ञापन

- पुलिस ने घग्गर से बरामद किया शव, चेहरे और आंखों के पास है कट के निशान
- परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस बोली- मछलियों ने किया होगा ऐसा
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
अपनी मां को सब्जी के लिए रुपये देने के बाद शाम को देर से आने की बात कहकर गए राकेश बंसल का शव शनिवार को थापली में घग्गर नदी से मिला। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है, लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से छानबीन की मांग की है।
36 वर्षीय राकेश बंसल सेक्टर-19 निवासी में अपने माता-पिता के साथ रह रहा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वह अपने घर से पैदल निकला और घर पर ही मोबाइल फोन भी छोड़ दिया। मां को वह कहकर गया कि मैं देर शाम तक आऊंगा, इसलिए सब्जियां खरीदकर रोटी बना लेना। देर रात तक जब वह नहीं आया तो उन्होंने तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिली। सुबह करीब 24 घंटे बाद थापली में घग्गर नदी से जब ग्रामीणों ने पानी में एक शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम भी पहुुंची और जायजा लेने के बाद शव को सेक्टर-छह स्थित सिविल अस्पताल लाया गया। पड़ोसियों का कहना है कि वह शरीफ लड़का था, उसके पिता सुशील बंसल सेक्टर-19 में ही साइकिल रिपेयरिंग का काम करते हैं। अपने परिवार में मृतक अपने मां-बाप का एक ही बेटा था, जिनकी मौत से परिवार और दोस्तों को गहरा सदमा पहुंचा है।
विज्ञापन


फिनाइल एसिड की सप्लाई करता था राकेश
राकेश फिलहाल फिनाइल एसिड की सप्लाई का काम कर अपने पिता का हाथ बंटाता था। उसकी मौत से परिवार के लिए गुजारा करना भी मुश्किल हो जाएगा। हाल ही में मृतक के सेक्टर-19 में स्थित घर की दूसरी मंजिल के निर्माण का कार्य चल रहा है। पिता साइकिल रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मछलियों की वजह से कट का निशान होने की पुलिस ने जताई आशंका
राकेश के चेहरे और आंखों के पास कट के निशान हैं। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या मान रही थी। लेकिन घग्गर में इतना पानी नहीं है कि उसमें डूबने से मौत हो सके। कट के निशान और राकेश के अपने घर से रवाना होने से पहले मोबाइल पर आने वाले कॉल से मौत के बारे में कुछ सुराग मिलने की उम्मीद है। हालांकि चेहरे पर कट के निशान के बारे में पुलिस ने आशंका जताई कि मछलियों की वजह से ये निशान हैं।

जांच अधिकारी ने बताया कि मछलियों ने ऐसा किया होगा, चंडीमंदिर थाना के एसएचओ महमूद खान ने बताया कि इस मामले में 174 की कार्रवाई कर ली गई है, रविवार को शव के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed