{"_id":"5ad904b74f1c1bb56a8b50c6","slug":"152417196129-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य बाजार पिंजौर से दुकान मालिक को चकमा दे कर 9 लाख रूपए लेकर आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुख्य बाजार पिंजौर से दुकान मालिक को चकमा दे कर 9 लाख रूपए लेकर आरोपी फरार
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामान लेने के बहाने नौ लाख रुपये से भरा बैग चुराया
- मुख्य बाजार पिंजौर से दुकान मालिक को चकमा देकर पैसे लेकर आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर।
शहर के मुख्य बाजार स्थित खन्ना प्रोविजन स्टोर से दिनदहाड़े एक व्यक्ति दुकान मालिक को चकमा देकर नौ लाख रुपये की नगदी से भरा बैग चोरी कर फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 380 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दुकान के मालिक सतपाल खन्ना ने शिकायत में बताया कि दुकान पर वह और उसका बेटा रहता हैं। 15 अप्रैल को घटना वाले दिन उसका बेटा राजेश घर पर खाना खाने गया हुआ था। जिस दौरान दोपहर करीब ढाई बजे एक व्यक्ति उसकी दुकान पर आया और उसके बेटे के बारे में पूछने लगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका बेटा घर खाना खाने गया हुआ है। उसके बाद आरोपी व्यक्ति शिकायतकर्ता से सामान के रेट पूछने लगा। आरोपी ने शिकायतकर्ता के बेटे से फोन पर बात कर बादाम का रेट पूछा जिस पर राजेश ने फोन पर ही बताया कि उनके पास अभी बादाम नहीं है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके बाद आरोपी ने उससे कहा कि आपके बैग में पैसे की पर्ची है उसे बैग से निकाल कर पैसे ले लें। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके कहने पर बैग देखा तो उसमें कोई पर्ची नहीं थी। उसके बाद आरोपी उससे सामान लेने लगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि जैसे ही उसकी पीठ आरोपी की तरफ हुई उसी दौरान आरोपी व्यक्ति गल्ले में रखे बैग को लेकर फरार हो गया। शिकायतकर्ता के अनुसार बैग में नौ लाख रुपये नगदी रखी हुई थी। घटना के बाद शिकायतकर्ता और उसके परिजनों ने अपने तौर पर भी आरोपी की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली।