{"_id":"5a7cac034f1c1ba2268b933d","slug":"151812015215-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजनी हत्याकांड मामले के आरोपी पति मनमोहन और मोनिका को अदालत में किया गया पेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रजनी हत्याकांड मामले के आरोपी पति मनमोहन और मोनिका को अदालत में किया गया पेश
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजनी हत्याकांड : आरोपियों की ब्रेन मैपिंग
व नारको टेस्ट से शव तक पहुंचेगी पुलिस
सबहेड
अदालत में अर्जी देकर मांगी इजाजत, सोमवार को आएगा फैसला
आरोपी पति मनमोहन और मोनिका कोर्ट में पेश, भेजा न्यायिक हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। रजनी हत्याकांड में आरोपियों को दो बार रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद भी रजनी के शव तक पहुंचने में नाकाम रही पुलिस अब हत्यारोपी पति और उसकी दोस्त मोनिका का नारको टेस्ट व ब्रेन मैपिंग कराना चाहती है। वीरवार को पुलिस ने अदालत में इस संबंध में अर्जी दी, जिस पर कोर्ट सोमवार को फैसला सुनाएगी। इससे पहले दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
16 जनवरी को लापता हुई रजनी की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पति मनमोहन और उसकी दोस्त मोनिका को दो बार रिमांड पर लेकर पुलिस उनसे पूछताछ कर चुकी है लेकिन हत्या के बाद रजनी के शव को कहां ठिकाने लगाया गया, इसका पता पुलिस अब तक नहीं लग सकी है। दोनों आरोपियों को वीरवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे अदालत में पेश किया गया। पुलिस की ओर से अदालत में दी गई अर्जी में दोनों आरोपियों की ब्रेन मैपिंग और नारको टेस्ट कराने की मांग की गई है। इस मामले में अदालत अब सोमवार को अपना फैसला सुनाएगी। इस मामले में अगली सुनवाई 20 जनवरी को होगी।
--------------------
क्या है मामला
16 जनवरी को सेक्टर-19 स्थित अपने घर से गई रजनी वापस नहीं लौटी। ससुराल पक्ष की ओर से इस मामले की शिकायत पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर रजनी तलाश शुरू कर दी लेकिन तीन-चार दिन बाद डंपिंग ग्राउंड के पास किसी महिला का शव देखने की जब एक युवक ने जानकारी दी तो मामला खुला। इसके बाद पुलिस ने सेक्टर-24 में खुदाई की, जहां से एक कुत्ते का शव बरामद हुआ। आरोपी पति ने पुलिस को बताया था कि सेक्टर-24 में जो जूती मिली, वह उसकी पत्नी की थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मोनिका और संदीप को सबसे पहले गिरफ्तार किया। आखिरी फोन भी रजनी ने मोनिका से बातचीत की थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में बाद में पुलिस ने आरोपी पति मनमोहन को भी गिरफ्तार कर लिया लेकिन तीनों आरोपियों से लगातार पुलिस की हुई पूछताछ में भी शव की न तो बरामदगी हुई और न ही उसका सुराग मिला।
विज्ञापन
--------------------
शव को छोड़ हुई कई चीजें बरामद
इस दौरान पुलिस ने रजनी की जूती, हत्या में इस्तेमाल रस्सी, साड़ी और गहने तो बरामद कर लिए लेकिन शव का सुराग नहीं मिल सका। अब सवाल यह उठता है आखिरकार रजनी के शव का सुराग क्यों नहीं मिल सका। पुलिस ने कॉल रिकॉर्ड के आधार पर भी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली, बावजूद इसके आरोपियों ने रजनी के शव को कहां ठिकाने लगाया, यह जानकारी अब तक पहेली बनी हुई है।
--------------------
अब पुलिस को ब्रेन मैपिंग और नारको टेस्ट से आस
पूछताछ में शव का पता लगाने में अब तक नाकाम रही पुलिस को अब आरोपियों के ब्रेन मैपिंग और नारको टेस्ट से शव तक पहुंचने की आस है। कोर्ट से अगर इजाजत मिलती है तो दोनों आरोपी सच्चाई उगलेंगे। पुलिस की पूरी कोशिश है कि टेस्ट की अनुमति मिले ताकि जल्द से जल्द इस मामले की सच्चाई सामने आ सके।