{"_id":"5a0f45874f1c1b156b8b6971","slug":"15109503875-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवेयरनेस।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवेयरनेस।
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
बॉयो टॉयलेट की डमी से किया जाएगा जागरूक
कालका स्टेशन पर यात्रियों को समझाने के लिए बायो टॉयलेट का डमी मॉडल लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
कालका।
स्वच्छता के मद्देनजर जैविक शौचालय (बॉयो टॉयलेट) पर कालका के कैरिज व वैगन डिपो ने काम शुरू कर दिया है। अभी कालका से जाने वाली साई नगर शिरडी और माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस में यह सुविधा है। इसके इस्तेमाल को लेकर यात्रियों को जागरूक करने का निर्देश रेलवे बोर्ड ने दे दिया है। इससे पहले अभी तक ट्रेनों में इस्तेमाल होने वाले साधारण शौचालय से गंदगी फैलती है। रेल पटरियों पर गंदगी फैलने से कर्मचारियों को काम करने में काफी दिक्कतें आती हैं। इसके साथ-साथ बदबू से प्लेटफार्म पर यात्रियों को बैठना दूभर हो जाता है।
सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार के स्वच्छता अभियान के तहत रेल मंत्रालय ने इस अभियान को अपने से जोड़ते हुए ट्रेनों में साफ-सफाई को लेकर जैविक शौचालय का खाका तैयार किया। इस अभियान के तहत कालका स्टेशन पर यात्रियों को समझाने के लिए बायो टॉयलेट का एक डमी मॉडल भी लगाया गया है। दूसरी कई ट्रेनों में भी बॉयो टॉयलेट की सुविधा दी जा चुकी है। जो भी नए कोच लग रहे हैं, उसमें इस तरह के शौचालय बने हुए हैं।
कोट
पहले कटरा व शिरड़ी एक्सप्रेस के कुछ कोचों में बॉयो टॉयलेट की सुविधा थी। अब ग्रीन सेक्शन घोषित होने से पहले सभी कोचों में उक्त सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है। यात्रियों को जागरूक करने के लिए रेलवे स्टेशन पर डम्मी लगवाई गई है।
विज्ञापन
-ईश्वर लाल नेगी, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, कैरिज व वैगन डिपो, कालका