फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   पति के देहांत के बाद आर्थिक स्थिति बिगड़ी,कंपनी में लगाया पैसा वापिस न मिलने पर सीएम विंडो पर दी शिकायत

पति के देहांत के बाद आर्थिक स्थिति बिगड़ी,कंपनी में लगाया पैसा वापिस न मिलने पर सीएम विंडो पर दी शिकायत

Sat, 30 Sep 2017 12:19 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
पति के देहांत के बाद आर्थिक स्थिति बिगड़ी,कंपनी में लगाया पैसा वापिस न मिलने पर सीएम विंडो पर दी शिकायत
पति की मौत के पैसे नहीं दे रही कंपनी
विज्ञापन

महिला ने सीएम विंडो पर शिकायत देकर रुपये दिलाने की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर।
पिंजौर ब्लॉक के गांव जनौली की महिला ने सीएम विंडो व डीसी को शिकायत देते हुए मांग की है कि उसके पति की ओर से एक कंपनी में लगाए पैसे वापस दिलाए जाएं। महिला ने शिकायत में बताया कि उसके पति रामकिशन ने एक कंपनी में पैसा लगाया था। कंपनी ने अच्छे ब्याज के साथ पैसा देने का वादा किया था। इसके एवज में कंपनी ने रामकिशन को कुछ चेक भी दिए थे। शिकायतकर्ता महिला कृष्णा देवी ने बताया कि जब उन चेकों को बैंक में कैश होने के लिए लगाया तो वे बाउंस हो गए। शिकायतकर्ता महिला कृष्णा देवी ने बताया कि उसके पति का देहांत हो चुका है। घर में अब कोई कमाने वाला नहीं है। महिला ने शिकायत में बताया कि कुछ माह पहले उसके बेटे का एक्सीडेंट हो गया था, जिस कारण करीब 8 महीने से वह बिस्तर पर है। उसके चार नाबालिग बच्चे हैं, जिनका वह लालन पालन करने में असमर्थ है। पीड़िता ने बताया कि उसने कई बार कंपनी के ऑफिस में जाकर पदाधिकारियों से प्रार्थना की कि उसकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए उसके पति द्वारा कंपनी में लगाए पैसे वापस किए जाएं। लेकिन उनके न तो पैसे वापस दिए जा रहे हैं और न ही पैसा वापसी बारे कोई बात की जा रही है। पीड़िता ने सीएम विंडो और डीसी पंचकूला से कंपनी में लगाए पैसे दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed