फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   क्राईम

क्राईम

Tue, 20 Jun 2017 01:43 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
क्राईम
रात ढाई बजे कार सवारों से लूटपाट
विज्ञापन

पिंजौर-परवाणू बाईपास बना बदमाशों का अड्डा
गाड़ी रोककर 70 हजार की नकदी और जेवरात लेकर हुए फरार
अमर उजाला ब्यूरो
कालका।
पिंजौर-परवाणू बाईपास पर रविवार देर रात लगभग ढाई बजे के बाद हिमाचल से आ रहे युवक युवतियों की गाड़ी रोककर उनसे लूटपाट करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के राजपुरा निवासी रोहित छाबड़ा ने बताया कि रविवार को देर रात वह अपने दोस्त अमित, पूजा व जसबीर कौर के साथ शिमला घूमने निकले थे। जैसे ही वह हिमाचल के धर्मपुर पहुंचे तो उनका प्रोग्राम बदल गया और वह वापस राजपुरा के लिए निकल पड़े। रोहित ने पुलिस को बताया कि जैसे ही देर रात करीब ढाई बजे वह परवाणू बैरियर क्रास कर हाईवे पर कालका के टिपरा के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक कार ने उन्हें ओवरटेक कर उनकी कार के आगे अपनी कार लगा दी। उस कार से उतरे कुछ युवकों ने उनकी कार के पिछले शीशे पर पर डंडे मारने शुरू कर दिए। इससे कार का शीशा टूट गया। जिसके बाद हमलावरों ने उन्हें कार से बाहर निकलने को कहा। इस पर अमित और वह कार से बाहर निकल आए। इसके बदमाशो ने उनसे कहा कि जेब में जो कुछ है वह निकालकर दे दो। बदमाशों ने अमित से 70 हजार रुपये, डेढ़ तोले की सोने की चेन और स्मार्ट फोन छीन लिया। विरोध करने पर उन्होंने बुरी तरह पीटा। इसके बाद बदमाश कार की चाबी निकाल कर अंधेरे में फेंककर अपनी कार में फरार हो गए। थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed