फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   12th student commits suicide in Pathankot after losing in pubg game

PUBG ने छीन ली जिदंगी: हारने के बाद परेशान था 12वीं का छात्र, माता-पिता को फंदे पर लटकी मिली लाश

Fri, 17 Jun 2022 09:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 17 Jun 2022 09:34 PM IST
सार

पिता ने कहा कि उनके बेटे की जान पबजी गेम में हारने की वजह से गई है। थाना शाहपुरकंडी पुलिस ने बताया कि शव का सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाया गया है और सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
12th student commits suicide in Pathankot after losing in pubg game
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पबजी गेम में हार होने पर निराश 12वीं के छात्र ने घर में चुनरी से फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मामला पंजाब के पठानकोट का है। मृतक की पहचान गांव भब्बर निवासी साढ़े 17 वर्षीय बनीत सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता सेवानिवृत्त सैनिक मोहन सिंह ने बताया कि उनका बड़ा बेटा बनीत सिंह पबजी गेम खेलने का आदी था। 

विज्ञापन


उसे काफी समझाने के बावजूद वो पबजी गेम खेलता था। शुक्रवार सुबह उसने बताया कि उसके गेम में नंबर कम बने हैं। पिता ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह बनीत काफी परेशान था। दर्ज बयान के अनुसार शुक्रवार सुबह बनीत के पिता मोहन सिंह और माता रेणु देवी पंगोली चौक स्थित बैंक में किसी काम से गए थे। 
विज्ञापन


उनकी बेटी मामा के यहां छुट्टियां बिताने गई थी। बनीत घर पर अकेला था। जब वह दोपहर को बैंक से घर पहुंचे तो देखा कि बनीत ने कमरे में पंखे से चुनरी से फंदा लगा रखा था। उन्होंने तुरंत चुनरी को काटा और बनीत को निजी अस्पताल ले गए लेकिन वहां डॉक्टरों ने बनीत को मृत करार दिया। पिता ने कहा कि उनके बेटे की जान पबजी गेम में हारने की वजह से गई है। थाना शाहपुरकंडी पुलिस ने बताया कि शव का सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाया गया है और सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed