फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   12 people serious injured in bus accident in Panipat

पानीपत में बड़ा सड़क हादसा: हिमाचल रोडवेज को टूरिस्ट बस ने मारी टक्कर, 12 यात्री गंभीर घायल

Tue, 21 Jun 2022 01:01 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 21 Jun 2022 01:01 PM IST
सार

टक्कर इतनी तेज थी कि हिमाचल रोडवेज बस का पिछला हिस्सा और इंटरसिटी टूरिस्ट बस का आगे का हिस्से का बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर लगते ही बस हाइवे पर दूसरी ओर एक ट्रक से जा भिड़ी।

विज्ञापन
12 people serious injured in bus accident in Panipat
हादसाग्रस्त बस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में नेशनल हाइवे 44 पर आज अलसुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिले के समालखा कस्बे से गुजर रहे नेशनल हाइवे पर अलसुबह करीब 5:30 बजे दो बसों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। राहगीरों ने दोनों बसों में बैठी सवारियों को बाहर निकाला। हादसे की सूचना कंट्रोल रुम नंबर डायल 112 पर दी। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत सिवाह स्थित एक निजी अस्पताल और पानीपत सिविल अस्पताल ले जाया गया। कुछ सवारियों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। हादसे में करीब 12 लोग गंभीर रुप से घायल हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करवाया।
विज्ञापन



लक्ष्य ने बताया कि वह गाजियाबाद का रहने वाला है। वह अपने भाई विकास, मां-चाची और बहन के साथ हिमाचल प्रदेश से दिल्ली जा रहे थे। सभी हिमाचल रोडवेज की बस में सवार थे। सुबह जब समालखा नेशनल हाइवे पर पहुंचे तो वहां बस चालक ने बस रोक दी। दरअसल, यहां सवारियों को उतारना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी बस से सवारियां उतर ही रही थी कि पीछे से आ रही एक इंटरसिटी टूरिस्ट बस ने जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि हिमाचल रोडवेज बस का पिछला हिस्सा और इंटरसिटी टूरिस्ट बस का आगे का हिस्से का बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर लगते ही बस हाइवे पर दूसरी ओर एक ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में बस में पीछे बैठा भाई विकास गंभीर रुप से घायल हो गया है।

इन घायलों को पानीपत सिविल अस्पताल में लाया गया-

  • करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक, हालत गंभीर, रोहतक पीजीआई रेफर
  • चेष्टा (31) पत्नी उत्तम कुमार निवासी दिल्ली लक्ष्मी नगर
  • सीजे गोमसी (54) पत्नी जोसफ गोमसी निवासी दिल्ली
  • झुमा (43) पुत्री तोमस निवासी दिल्ली
  • विकास (22) पुत्र संजीव निवासी गाजियाबाद
  • कमल (29) पुत्री संतराम निवासी बड़ौत बागपत, रोहतक पीजीआई रेफर
  • राजा(18) पुत्र जय कुमार निवासी दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed