फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Crime, Punjab, Police Constable, Arrested, Froud Case, Kapurthala

ठगी का आरोपी हवलदार गिरफ्तार

Tue, 02 Dec 2014 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कपूरथला
ब्यूरो/अमर उजाला/ कपूरथला Updated Tue, 02 Dec 2014 09:38 PM IST
विज्ञापन
Crime, Punjab, Police Constable, Arrested, Froud Case, Kapurthala
एक युवक को पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर साढ़े सात लाख रुपये ठगने वाला हवलदार सोमनार को थाना सिटी की पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।
विज्ञापन


वह छह माह से फरार चल रहा था। पुलिस ने मंगलवार को उसे सीजेएम अमित थिंद की अदालत में पेश करके दो दिन का रिमांड हासिल कर लिया है।

कपूरथला के डिफेंस कालोनी निवासी करनैल सिंह ने एसएसपी कपूरथला को शिकायत पत्र दिया था। इसमें उसने बताया था कि उसने अपने लड़के को पुलिस में भर्ती करवाने के लिए हवलदार राजकुमार पुत्र प्यारा लाल निवासी गांव दुबुर्जी को साढ़े सात लाख रुपये दिए थे।


इसके बाद न तो आरोपी हवलदार ने उसके बेटे को पुलिस में भर्ती कराया और न ही पैसे ही पास लौटाए। जब भी उससे रुपये वापस मांगते तो वह टालमटोल करता रहता।

एसएसपी ने तत्कालीन एसपी-डी बलजीत सिंह को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा। उन्होंने जांच में हवलदार के खिलाफ लगे सभी आरोप सही पाए।

इस पर थाना सिटी की पुलिस ने बीती सात जून को मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया। तभी आरोपी हवलदार फरार चल रह था।

सोमवार को थाना सिटी के एएसआई दर्शन सिंह ने पुलिस बल के साथ राजकुमार को दुबुर्जी में घर से छापामारी के दौरान काबू कर लिया। कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed