फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   crime

डिस्कोथेक पर गोली चलाने वाले युवकों की पहचान नहीं

Mon, 02 Dec 2019 01:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
crime
बीती शुक्रवार देर रात एंट्री नहीं मिलने पर सेक्टर-26 स्थित प्ले ग्राउंड डिस्कोथेक पर गोलियां बरसाने वाले युवकों की पुलिस अब तक पहचान नहीं कर सकी है। पुलिस मामले में सुराग जुटाने के लिए डिस्कोथेक एरिया के पास की जगह का मोबाइल डंप उठाया है। साथ ही पुलिस एरिया में आरोपियों की फोटो दिखा दोनों की पहचान करने में जुटी हुई है लेकिन हैरानी की बात है वारदात के 36 घंटे बाद भी आरोपियों का सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-22 निवासी बाउंसर इंदरजीत सिंह ने बताया था कि शुक्रवार रात करीब एक बजे डिस्कोथेक के बंद होने का समय था तभी दो युवक आए और डिस्कोथेक में घुसने लगे। समय ज्यादा होने के कारण उन्हें मना कर दिया गया। इस पर दोनों युवक बाउंसरों से उलझ पड़े। बाद में दोनों युवक पार्किंग की तरफ चले गए। डिस्कोथेक का मेन गेट बंद करते ही दोनों युवक वापस आए और डिस्क को निशाना बनाकर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। वारदात के बाद पुलिस को प्ले ग्राउंड के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज बरामद हुआ था जिनमें दोनों संदिग्ध आरोपी कैद थे। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने 32 बोर की पिस्टल सेफायरिंग कर काले रंग की स्पलेंडर बाइक से फरार हो गए। पुलिस को मौके से पांच खोल बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed