महिला बैंक कर्मी से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के अनुसार सेक्टर-35 में एक बैंक में काम करने वाली सफाई कर्मचारी महिला ने एक रिक्शे वाले पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि सोमवार को उसने बैंक में सफाई का काम खत्म किया और बाहर निकली तो वहां एक रिक्शे वाले ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
आरोपी रिक्शा चालक ने महिला को कई बार छूने की कोशिश की। वहां से निकलने के बाद पीड़ित महिला ने 100 नंबर पर फोन कर वारदात की सूचना दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने रिक्शा चालक कजहेड़ी निवासी काला (50) को गिरफ्तार कर लिया है।
मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।