फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Crime Branch arrested three

क्राइम ब्रांच ने तीन दबोचे

Thu, 08 Oct 2020 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Crime Branch arrested three
चंडीगढ़। क्राइम ब्रांच ने सेक्टर-26 थाना क्षेत्र में झपटमारी करने वाले तीन बदमाशों को दबोचा है। इनकी पहचान बलौंगी की दशमेश मार्केट निवासी अनिल कुमार (23), मलोया की ग्वाला कॉलोनी निवासी गुलशन कुमार (19) और मलोया कॉलोनी निवासी मोहम्मद इरशाद (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से छीने गए मोबाइल के अलावा वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

मंगलवार को क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि सेक्टर-26 थाना क्षेत्र में झपटमारी करने वाले कुछ लोग मलोया क्षेत्र में घूम रहे हैं, जिसके बाद निरीक्षक हरिन्द्र सिंह सेखों की अगुवाई में उपनिरीक्षक नीरज कुमार की टीम ने क्षेत्र में गश्त शुरू कर दी। इस दौरान घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने 3 और 4 सितंबर को सेक्टर-26 थाना क्षेत्र में मोबाइल झपटा था। तब से पुलिस को तीनों की तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed