फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cricketer Yuvraj Singh's father Yograj Singh will contest Lok Sabha elections 2024

Lok Sabha 2024: लोकसभा चुनाव लड़ेंगे क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज, पंजाब की इस सीट पर ठोकी दावेदारी

Mon, 05 Jun 2023 08:20 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 05 Jun 2023 08:20 PM IST
सार

प्रेसवार्ता में योगराज सिंह भावुक हो गए और कहा कि मेरे जीवन में मुझसे बहुत गलतियां हुई हैं। जब से उन्होंने बाबा बलबीर सिंह को गुरु धारण किया है, उस दिन से ही उनका जीवन सफल हो गया है।

विज्ञापन
Cricketer Yuvraj Singh's father Yograj Singh will contest Lok Sabha elections 2024
योगराज सिंह और युवराज सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुल्तानपुर लोधी स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में सोमवार को क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह नतमस्तक होने पहुंचे। उन्होंने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के दरबार साहिब में मत्था टेका और सरबत के भले की अरदास की। उन्होंने गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया और उन्होंने राजनीति से जुड़ा बड़ा एलान भी कर दिया। योगराज सिंह प्रसिद्ध पंजाबी अभिनेता व पूर्व क्रिकेटर हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अर्जुन तेंदुलकर को भी चंडीगढ़ में ट्रेनिंग दी थी। 

विज्ञापन


अभिनेता योगराज सिंह ने कहा कि वह अपने गुरु साहिब की आज्ञा का पालन करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और उनके गुरु साहिब की आज्ञा है कि वे इस बार आगामी लोकसभा चुनाव श्री आनंदपुर साहिब से लड़ें और लोगों के कल्याण के लिए अपना बहुमूल्य योगदान दें। बता दें कि श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता मनीष तिवारी मौजूदा समय में सांसद हैं। 
विज्ञापन


योगराज सिंह ने कहा कि मैंने अपना माता-पिता बाबा बलबीर सिंह चमकौर साहिब वाले को मान लिया है। उन्होंने मुझे उपहार में नाम जपने के लिए माला दी है। उन्होंने कहा कि मेरा जीवन अब सत्य के मार्ग पर चलकर संपूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि मुझे भी क्रिकेट का बहुत शौक था लेकिन कुछ कारणों से आगे नहीं बढ़ सका। परंतु उनकी ख्वाहिश थी कि उनका लड़का युवराज सिंह मेरा नाम क्रिकट में रोशन करें। श्री गुरु नानक देव जी की अपार कृपा और बाबा दीप सिंह के आशीर्वाद से लड़के ने उनका देश-विदेश में नाम रोशन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के मैनेजर भाई जरनैल सिंह बुले, हेड ग्रंथी सतनाम सिंह ने प्रसिद्ध पंजाबी अभिनेता व पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। प्रेसवार्ता में योगराज सिंह भावुक हो गए और कहा कि मेरे जीवन में मुझसे बहुत गलतियां हुई हैं। जब से उन्होंने बाबा बलबीर सिंह को गुरु धारण किया है, उस दिन से ही उनका जीवन सफल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed