Punjab: इस दिग्गज भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास, पीठ दर्द से परेशान, पिछला आईपीएल सीजन भी नहीं खेल सके
गुरकीरत सिंह मान ने कहा कि वह 20 साल से पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े रहे। पीसीए से अंडर-15 स्टेट से अपना कॅरिअर शुरू किया था। इसके बाद वर्ष 2011 में घरेलू सीजन में बेहतर बल्लेबाजी से पंजाब को सीके नायडू ट्रॉफी जीतने में मदद की। वर्ष 2015-16 में रणजी ट्रॉफी के दौरान दोहरा शतक लगाया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाड़ी गुरकीरत सिंह मान ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया। मोहाली के फेज- 3 के रहने वाले गुरकीरत वर्ष 2016 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से तीन वनडे खेल चुके हैं। इसके साथ ही वह आईपीएल की अलग-अलग टीमों में भी खेल चुके हैं। भारत के लिए मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने के अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय शृंखला में 10 ओवर गेंदबाजी भी। वनडे में पदार्पण से पहले उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू शृंखला के लिए भारत की टेस्ट टीम में शामिल किया गया था लेकिन वह पदार्पण नहीं कर सके।
इस वजह से नहीं खेल सके पिछला आईपीएल
संन्यास की घोषणा के बाद गुरकीरत सिंह ने फोन पर बातचीत में कहा कि पिछले आईपीएल सीजन और पूरा डॉमेस्टिक सीजन पीठ दर्द की वजह से नहीं खेल पाया था। मुझे लग रहा था कि मेरी बॉडी साथ नहीं दे रही है। आराम होने के बाद क्रिकेट के फील्ड में अन्य विकल्प खोजूंगा। उन्होंने यह भी बताया कि वह भविष्य में विदेशी लीग में भी खेल सकते हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि भारत में हर युवा खिलाड़ी का सपना होता है कि वह भारतीय टीम का हिस्सा बने। मुझे भी मौका मिला। इसके लिए बीसीसीआई और पीसीए का आभारी रहूंगा।
बोले- युवाओं को मौका मिलना चाहिए
गुरकीरत सिंह मान ने कहा कि वह 20 साल से पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े रहे। पीसीए से अंडर-15 स्टेट से अपना कॅरिअर शुरू किया था। इसके बाद वर्ष 2011 में घरेलू सीजन में बेहतर बल्लेबाजी से पंजाब को सीके नायडू ट्रॉफी जीतने में मदद की। वर्ष 2015-16 में रणजी ट्रॉफी के दौरान दोहरा शतक लगाया था।
वर्ष 2021-22 में विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब के शीर्ष रन स्कोरर थे। आईपीएल में वह पंजाब किंग्स, दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) और रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के लिए खेले। वह 2022 में खिताब जीतने वाली गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा थे। आईपीएल के 41 मैचों 121 की स्ट्राइक रेट से 511 रन बनाए। गुरकीरत ने कहा कि मौजूदा पंजाब टीम के खिलाड़ी बेहतर कर रहे हैं। अब युवाओं को मौका देने की बारी है।