{"_id":"5cb3fe68bdec2214046f0eec","slug":"cricket-match-fine-of-12-lakh-rupees-on-virat-kohli-for-slow-over-delivery","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कप्तान विराट कोहली पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना, बोले- कई मैचों में हम बदकिस्मत रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कप्तान विराट कोहली पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना, बोले- कई मैचों में हम बदकिस्मत रहे
Mon, 15 Apr 2019 12:23 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 15 Apr 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंगलोर की टीम के कप्तान विराट कोहली पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं पहला मैच जीतने के बाद कोहली ने दिल की भड़ास निकाली। विराट कोहली पर मैच में धीमी ओवर गति के चलते यह जुर्माना लगा है।
जुर्माना शनिवार को मोहाली में पंजाब की टीम के खिलाफ हुए मैच में धीमे ओवर-रेट के कारण लगा है। न्यूनतम ओवर रेट से जुड़ी आचार संहिता के तहत कोहली की टीम का यह पहला अपराध था। इसके कारण उन पर जुर्माना लगाया गया। बैंगलोर ने यह मैच आठ विकेट से जीता था, जो उसकी इस सत्र की पहली जीत थी।

जीतने के बाद बोले कोहली...
पहली जीत के बाद कप्तान कोहली ने कहा कि जीतकर अच्छा लग रहा है। कई मैचों में हम बदकिस्मत रहे। हर मैच में नहीं, लेकिन कुछ मैच हम जीत सकते थे। इतने झटके झेलने के बाद भी टीम में जीत की ललक बनी हुई थी। हमें लगा कि 190 का स्कोर होगा, लेकिन गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करके उन्हें 170 रन रोक दिया। आठ ओवर में 60 रन देकर चार विकेट लेना अच्छा था।
इससे पहले राजस्थान के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लग चुका है। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा पर भी मोहाली में ही पंजाब के खिलाफ मुकाबले के बाद जुर्माना लग चुका है। वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर अंपायर से उलझने के लिए जुर्माना लगा था।