फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   creepy accident in panipat, 4 killed

पानीपत में हादसा, मां-बेटा समेत 4 की मौत

Mon, 23 Mar 2015 06:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Mon, 23 Mar 2015 06:07 PM IST
विज्ञापन
creepy accident in panipat, 4 killed

एलिवेटेड हाईवे पर रोड धर्मशाला के सामने ट्रक और पिक-अप की टक्कर में मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। घायलों में अधिकतर महिलाएं हैं। वे सब करनाल के रहने वाले हैं और सोनीपत सत्संग में जा रहे थे।

विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। एलिवेटेड हाईवे को सड़क धंसने के कारण वन-वे किया था। पुलिस ने शवों को शव गृह में रखवा दिए हैं और घायलों को अस्पताल में दाखिल करा दिया है।
विज्ञापन


हादसा शुक्रवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे हुआ। करनाल के कुछ लोग और महिला शुक्रवार को सोनीपत में महाराज राजेंद्र सिंह के सत्संग में जा रहे थे। वे करनाल के शैदपुर निवासी प्रवीण की पिकअप में थे और एलिवेटेड हाईवे से होकर सोनीपत की तरफ जा रहे थे। रोड धर्मशाला के पास सामने एक गैस सिलेंडरों के ट्रक के साथ भिडं़त हो गई। ट्रक और पिकअप की भिडं़त इतनी जबरदस्त थी कि तीन महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई और 11 अनुयायी घायल हो गए। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और बचाव कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर सड़क हादसे में मां-बेटा समेत चार महिलाओं की मौत हो गई। इनमें से एक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि हिमानी (30) पत्नी राहुल निवासी रामनगर करनाल, अभिषेक (10) पुत्र राहुल निवासी रामनगर, सुनीता (64) पत्नी अनंत आहुजा रामनगर, करनाल और एक 27 वर्षीय सीमा महिला की मौत हो गई।

ये 11 लोग हुए घायल
ट्रक व पिक-अप की भिडंत में पिकअप के चालक समेत 11 घायल हो गए। इनमें पिकअप चालक प्रवीण निवासी शैदपुर, करनाल, हेमा पत्नी नरेश निवासी सेक्टर-13 करनाल, श्रवण कुमार पुत्र जिंदाराम निवासी गांधी नगर करनाल, ललिता पत्नी ओमप्रकाश सेक्टर-छह करनाल, सरोज बाला करनाल, एएलएम राकेश कुमार रामनगर, करनाल, कविता करनाल, अंकित निवासी सिमरन, प्रोमिला और कमल घायल हो गए। इनको शहर के एक निजी व सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया है।

लोगों ने मानवता को किया तार-तार

creepy accident in panipat, 4 killed

एंबुलेंस सेवा एक बार फिर जवाब दे गई और हादसे के काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस दौरान आसपास के लोग और राहगीर कंट्रोल रूम में लगातार फोन करते रहे। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद पिकअप में सवार महिलाओं ही हालात बेहद खराब थी। लोगों ने उनको समय पर अस्पताल में ले जाने के लिए एंबुलेंस को फोन किया। वहां एक बार तो एंबुलेंस न होने और दूसरी बार एक ही एंबुलेंस होने का जवाब मिला।

पिकअप और ट्रक हादसे के बाद आसपास के लोगों की मानवता तार-तार हो गई। हादसे में घायल छोटे-छोटे बच्चे मम्मी-मम्मी, पापा-पापा चिल्ला रहे थे, लेकिन कोई भी घायलों को निकालकर अस्पताल में पहुंचाने को आगे नहीं आया। कुछ लोग अपने मोबाइलों में फोटो और फिल्म बनाने में लगे रहे।

घायलों को ग्रिल पार कराकर एंबुलेंस तक पहुंचाया
हादसे के काफी देर बाद कुछ राहगीरों ने हिम्मत जुटाई। उन्होंने घायलों को पिक-अप से बाहर निकाला और उनको ग्रिल पार कराकर एंबुलेंस तक पहुंचाया। इनमें से गंभीर रूप से घायलों को एक निजी और सामान्य घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। निजी अस्पताल में तीन महिलाओं व एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

एलिवेटेड हाईवे को किया गया वन-वे
शुक्रवार को एलीवेटिड हाईवे को वन-वे किया था। गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक सोनीपत से करनाल की तरफ दूसरी लेन से जा रहा था। वहीं करनाल-दिल्ली लेन से पिक-अप सोनीपत की तरफ जा रही थी। गौरतलब दें कि दिल्ली-करनाल लेन पर जीटी रोड की सड़क का एक बड़ा हिस्सा गांधी मंडी के नजदीक बुधवार को धंस गया था। इसके बाद जीटी रोड को बंद कर दिया था। वहीं शुक्रवार को एलिवेटेड हाईवे की दिल्ली-करनाल लेन को भी बंद कर दिया था।

सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर पानीपत ने बताया कि एलिवेटेड हाईवे पर ट्रक और एक पिकअप की टक्कर में तीन महिलाओं समेत चार की मौत हो गई और करीब 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य किया और घायलों को नजदीक के अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने शवों को शव गृह में रखवा दिया है और आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed