मोगा में हादसा, 3 महिलाओं समेत 4 की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मोगा-जालंधर रोड पर गांव बासिया में रविवार रात को हुए एक सड़क हादसे में महेंद्रा ओपन बोलेरो में सवार तीन महिलाओं समेत चार की मौत हो गई। इस हादसे में 13 अन्य घायल हो गए।
इनमें से दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें फरीदकोट रेफर किया गया है। सरकारी अस्पताल में मृतकों का पोस्टमार्टम करवाने बाद शव वारिसों को सौंप दिए है।
बरनाला जिले के गांव धूड़कोट और धौला के अलावा जिला मानसा के कस्बा जोगा और पास के गांवों से महेंद्रा ओपन बोलेरो जीप में संगत डेरा ब्यास गई थी। रविवार रात यह संगत वापस लौट रही थी तो रात करीब 12 बजे धर्मकोट-जालंधर रोड पर गांव बासिया के पास सामने से आ रहे ट्रक ने जीप में टक्कर मार दी। इससे जीप खेतों में जाकर पलट गई।
13 घायल, 2 महिलाएं गंभीर, फरीदकोट रेफर
जीप में सवार तीन महिलाओं राज रानी, किरण बाला गांव धूड़कोट जिला बरनाला और निर्मला देवी गांव जोगा जिला मानसा, भजन सिंह गांव धौला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जीप सवार 13 और श्रद्धालु घायल हो गए।
हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक वहां छोड़कर फरार हो गया। हादसे में घायलों को पहले यहां सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। दो महिलाएं बिंदर कौर गांव धौला और गुरमीत कौर गांव फत्ता भैनी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें फरीदकोट रेफर कर दिया गया।
हादसे में सात घायलों को इलाज के बाद अस्पताल में से छुट्टी दे दी गई। थाना धर्मकोट पुलिस ने घायल बोलेरो जीप चालक जगरूप सिंह निवासी पखो कला के बयानों पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है।